Saturday 13 July 2019

दुमका 13 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0883

अपर समाहर्त्ता दुमका की अध्यक्षता में आदान सर्वेक्षण 2016-17 के निमित्त जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक,अंचल निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक आदि ने भाग लिया। प्रशिक्षण में अपर समाहर्त्ता, दुमका द्वारा 15 अगस्त 2019 तक सर्वेक्षण कार्य को पुर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षक अंचल निरीक्षक,दुमका एवं जरमुंडी द्वारा विस्तार पुर्वक प्रशिक्षण दिया।

No comments:

Post a Comment