Friday 13 September 2019

दिनांक 12 सितंबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1495

परिवहन कार्यालय, दुमका

 पुलिस अधीक्षक, दुमका के निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में टावर चौक, दुधानी में वाहनों की सघन जाँच की गयी। उक्त जाँच में लोगों को चेतावनी स्वरुप सिर्फ हेलमेट तथा सीटबेल्ट की जाँच की जा रही थी। जाँच में जिन चालकों के पास लाईसेंस तथा इन्श्योरेंस नहीं थी, उन्हें लाईसेंस बनवाने की प्रक्रिया समझायी गयी तथा भविष्य में बिना लाईसेंस के चलाने से मना किया गया। लोगों को नए जुर्माने के बारे में भी बताया गया। इन्श्योरेंस के फायदे भी समझाये गये। जाँच के दौरान कूल 49 दोपहिया वाहनों तथा 17 चार पहिया वाहनों की जाँच की गई। जाँच में 19 दो पहिया वाहन तथा 07 चार पहिया वाहनों के चालकों से कूल 63000/- रुपये जुर्माना वसुल किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी का कहना है कि लोग काफी सजग हो रहे हैं, जहाँ प्रत्येक महीने लगभग 200 लाईसेंस बनता था वहीं 1 सितम्बर के बाद से आज तक लगभग 1000 से अधिक लाईसेंस हेतु लोगों के आवेदन आ चुके हैं। सभी पेट्रोल पंपों को पी.यु.सी. केन्द्र(धुऑ जाँच) लगाने का आदेश दिया जा चुका है। अनुपालन ना करने पर विभागीय निदेशानुसार ट्रेड लाईसेंस रद्द करने की प्रक्रिया की जाएगी। 
जाँच अभियान में साईबर डी.एस.पी. श्रीराम समद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुज्य प्रकाश ,टाउन थाना के पुलिस बल, टाईगर मोबाईल जिला परिवहन कार्यालय के  लिपिक श्री नन्द कुमार, शत्रुघन कुमार तथा सड़क सुरक्षा के क्रांति किशोर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment