Monday, 12 August 2019

दिनांक-10अगस्त 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1265

इंडोर स्टेडियम, दुमका में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर माननीया समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, कृषि विभाग के उप सचिव कृष्ण कुमार पांडेय, उपायुक्त राजेश्वरी बी, प्रशिक्षु आईएएस दुमका अभिजीत सिंह, प्रशिक्षु आईएएस गोड्डा ऋतु राज, अपर समाहर्त्ता सुनील कुमार व अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 
इस अवसर पर माननीय मंत्री  समाज कल्याण विभाग डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के शुभारंभ के अवसर पर आप सभी अतिथियों व किसान भाईयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। आज रांची में उप राष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू के द्वारा योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में  मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ दुमका में भी किया गया। हम सभी जानते है कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि किसानों की समस्या का समाधान करते हुए उनके हित के लिए कार्य किया जाय। देश के किसानों को समृद्ध व उनके हित के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना के बाद आज हमारे झारखण्ड राज्य में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरूआत की गयी है। हमारी सरकार किसानों को कर्ज से छूटकारा दिलाने का कार्य कर रही है। किसी बिचौलियों के हाथ में अपका पैसा नही जाय, इसके लिए सीधा किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पैसों का हस्तांतरण किया जा रहा है। आप सभी किसाान भाईयों व बहनों से अनुरोध होगा कि इन पैसों का सदुपयोग कृषि कार्यों में ही करें। लगभग 34114 किसान भाईयों बहनों के बीच 125209282 की राशि वितरित की गयी है। आने वाले समय में दुमका जिला के एक भी किसान योजना के लाभ से नहीं छूटेंगेे। आगे भी योजना के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्य किया जाएगा। पूर्व से ही हमारी सरकार का यह प्रयास रहा है कि किसानों को पूरी तरह से सशक्त बनाया जाय। इसके लिए पूर्व में भी फसल बीमा योजना किसानों की सुविधा के लिए क्रेडिट कार्ड योजना की व्यवस्था की गयी है। हमारी सरकार का प्रयास है कि किसान मित्रों को कर्ज लेने की आवश्यकता न पड़े। सरकार आपके के लिए लगातार कार्य कर रही है।  पीएम किसान योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के माध्यम से किसानों की आय दोगुणी करने का एक सार्थक प्रयास होगा। राज्य के पांच जिले में से दुमका जिला भी शामिल है। यहां के उपायुक्त राजेश्वरी बी एवं उनके अन्य अधिकारियों का प्रयास से ही यह संभव हो पाया। उन्होंने ने कहा कि गांव मे अफवाह फैलाने वाले लोग से बचे एवं सरकार की योजनाओं का लाभ ले तथा अपने आस-पास के लोगो को भी जागरूक करें।
इस अवसर पर उपायुक्त दुमका राजेश्वरी बी ने कहा कि आप सभी अन्नदाताओं पर देश की अर्थव्यवस्था आधारित है। हर घर भोजन उपलब्ध हो, इस हेतु आप सभी दिन रात मेहनत करते है। या यू कहे देश के निर्माण में आपकी भूमिका अहम है।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत सीधे सरकार द्वारा आपके खाते में पैसों को भेजा जायेगा। सरकार की मंशा साफ है कि किसानों के आय को हर हालत में दो गुणा किया जायें। उन्होंने कहा कि दुमका जिला अंतर्गत किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले इस हेतु वंशावली नीति के आधार पर किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना का लाभ दिया गया है। जिला स्तर के अधिकारी एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी द्वारा वंशावली परिवारों का सत्यापन कर लाभ किसान भाईयों को दिया जा रहा है। छोटे और सिमान्त किसानों को उनके निवेश और अन्य कृषि संबधित जरूरतों के लिए उपयोगी होगा, योजना के माध्यम से किसान भाईयों को साहूकारों के चुंगल में पड़ने से बचाएगी और खेती के क्रियाकलापों में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करेगी। आप सभी किसान भाईयों व बहनों से आग्रह होगा कि इन पैसों का उपयोग  कृषि से जुड़े कार्यों के लिए ही खर्च करें, ताकि सरकार की जो सोच है, उसे पुरा किया जा सके। आज कृषि में लागत लगातार बढ़ती जा रही है और किसानों को उपज का सही दाम समय पर नहीं मिल पा रहा है। सरकार इसी बात को ध्यान में रखकर किसानों को नई तकनीक और आधुनिक खेती के लिए प्रेरित कर रही है। कृषि में तकनीक का इस्तेमाल कर कम लागत में उपज बढ़ायी जा सकती है और सरकार का जो सपना है 2022 तक किसानों की आय दो गुना करने का तभी जाकर संभव हो पायेगा।



No comments:

Post a Comment