Friday 17 January 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति  
संख्या 04 दिनांक - 07/01/2014
मुख्यमंत्री ने आज दिनांक 07/01/2014 को दुमका जिलान्तर्गत मसलिया प्रखंड के अस्ताजोड़ा ग्राम के लोगों के बीच जंगली हाथी द्वारा पहुँचाई गई क्षति के लिए क्षतिपूरक राषि का वितरण किया। जंगली हाथी मुख्यतः मकान, अनाज एवं फसलों को क्षति पहुँचाते हैं। क्षतिपूरक राषि का आंकलन रंेज आॅफिसर (हिजला पष्चिमी) एवं अंचलाधिकारी (मसलिया) के संयुक्त जाँच उक्त तीन विन्दुओं को ध्यान में रखते हुए किया गया। क्षतिपूरक राषि का न्युनतम मूल्य 1500 रू0 एवं अधिकतम मूल्य 17,500 रू0 था। कुल 56 हजार रू0 की क्षतिपूरक राषि एवं कम्बल का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए बिजली की समस्या का अविलम्ब निदान करने का आष्वासन दिया। जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मसलिया के द्वारा जनता दरबार आयोजित किया जाएगा एवं ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त, दुमका, प्रमंडलीय वन पदाधिकारी सहित जिले के सभी आलाधिकारी उपस्थित थे।    

No comments:

Post a Comment