Friday 17 January 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 05 दिनांक - 08/01/2014
माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड श्री हेमन्त सोरेन ने आज दिनांक 08/01/2014 को दुमका जिलावासियों के साथ गांधी मैदान दुमका में सोहराय पर्व मनाया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्राम प्रधान, मांझी, जोगमांझी, गुड़ेत, परगनैत तथा आम नागरिक को सोहराय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रकट की और हिलमिल कर रहने का संदेष दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में जीने के लिए संस्कृति ही एक मात्र पहचान है। संस्कृति का प्रकृति से अटूट रिष्ता है और इस रिष्ते को कायम रखना हमारा परम कर्तव्य है। आज हम अपने परम्परा को छोड़ रहे हैं तो प्रकृति से हमारा सम्बन्ध विच्छेद हो रहा है। संस्कृति के विकास के विना हम सर्वांगिन विकास नहीं कर सकते हैं। आज के कार्यक्रम से हम बहुत खुष हैं और हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम होना चाहिए। सभी धर्म जाति सम्प्रदाय के लोग इस पर्व को मिलजुलकर मना रहे हैं यह आपसी सौहार्द, समन्वय, सद्भाव का अनुपम उदाहरण है। 
उन्होंने संताल परगना महाविद्यालय, दुमका में भी सोहराय पर्व मनाया। उन्होने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नवजवानों को सोहराय पर्व के अवसर पर यह प्रण लेना चाहिए कि अपनी पारम्परिक सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का निर्वाह करेंगे। अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखते हुए हमें विकास करना है। सरकार की ओर से जो भी सहायता की आवष्यकता होगी वो पूरी की जाएगी।  

No comments:

Post a Comment