Friday 31 October 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 218 दिनांक - 25/10/2014

आज दिनांक 25/10/2014 को अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका ने खुटाबांध, बड़ा बांध, रसिकपूर, पुसारो इत्यादी छठ पूजा घाटों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद दुमका को आवष्यक दिषा निर्देष दिये। सभी छठघाटों की साफ-सफाई का कार्य नगरपालिका एवं संबंधित छठ कमेटी के द्वारा किया जा रहा है। दिपावली के अवसर पर आम नागरिकों के द्वारा विसर्जन किये गये पूजा सामग्री को हटाया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि काली पूजा के पश्चात मूर्ती विसर्जन किया जाता है विसर्जन के पष्चात छठ घाटों की सफाई कराई जाएगी। जिस घाटों में पानी गंदा है उसमें फिटकरी डालने का निदेष दिया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद, दुमका उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment