Monday 22 December 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 299 दिनांक - 22/12/2014
मीडिया कोषांग
राजकीय पाॅलिटेकनिक, दुमका जिला के चारो विधान सभा क्षेत्र 07 षिकारीपाड़ा (अ0ज0जा0), 10 दुमका (अ0ज0जा0), 11 जामा (अ0ज0जा0) एवं 12 जरमुण्डी के लिए 23 दिसम्बर 2014 को होने वाली मतगणना की सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला, पुलिस अधीक्षक श्री अनूप टी मैथ्यू ने मतगणना स्थल पर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। षिकारीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी श्री उदय प्रताप, अपर समाहत्र्ता, दुमका,  दुमका विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका,  जामा विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी श्री रोबीन टोप्पो, निदेषक एन.ई.पी. एवं जरमुण्डी विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी श्री मनोज रंजन, उप समाहत्र्ता भूमि सुधार, दुमका ने मतगणना केन्द्र से संबंधित तैयारियों के बारे में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त, दुमका को अवगत कराया। 

07 - षिकारीपाड़ा (अ0ज0जा0) विधानसभा क्षेत्र में कुल 227 मतदान केन्द्र हैं, 17 राउन्ड में मतगणना पूरी की जाएगी। षिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याषी नलिन सोरेन, पारितोष सोरेन, राजा मरांडी, स्टेफन बेसरा, पलटन हांसदा, पौलुस मुर्मु, मुन्नी हांसदा, शिवधन मुर्मु, जोसेफ बेसरा, नथानियल हेम्ब्रम एवं सुनील बेसरा हैं। 

10 - दुमका (अ0ज0जा0) विधानसभा क्षेत्र में कुल 248 मतदान केन्द्र हैं, 18 राउन्ड में मतगणना पूरी की जाएगाी। दुमका विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याषी बबलु कुमार मुर्मु, लोईस मरांडी, सागेन मुर्मु, हेमन्त सोरेन, गार्जेन मुर्मु, पीटर हेम्ब्रम, प्रेमचन्द्र किस्कु, भुन्डा बास्की, बाघराई सोरेन, बाबुधन मुर्मु एवं राजेश बेसरा हैं।

11 - जामा (अ0ज0जा0) विधानसभा क्षेत्र में कुल 209 मतदान केन्द्र हैं, 15 राउन्ड में मतगणना पूरी की जाएगी। जामा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याषी अर्जुन मुर्मू, कन्हाई देहरी, मार्शल मरांडी, सीता मुर्मू उर्फ सीता सोरेन, सुरेश मुर्मू, सूखलाल सोरेन, अवलियस सोरेन, पानेशल टुडू, पार्वती हेम्ब्रम, बोनेल किस्कु, भोलानाथ गृही, मार्शल मुर्मू, रसका सोरेन, शुकलाल हाँसदा एवं संतोष हाँसदा हैं।

12 - जरमुण्डी विधान सभा क्षेत्र में कुल 237 मतदान केन्द्र हैं, 17 राउन्ड में मतगणना पूरी की जाएगी। जरमुण्डी विधान सभा क्षेत्र के लिए प्रत्याषी अभय कांत प्रसाद, दामोदर सिंह, देवेन्द्र कुँवर, बादल, वरूण कुमार, हरि नारायण राय, इमानी अंसारी, उमाकान्त महरा, चन्द्रशेखर यादव, विभिशन यादव, सुनील प्रसाद वर्मा, उमाकान्त राउत, परमानन्द रविदास, ब्रजकिशोर पंडित एवं लखपति माल हैं।

डाक मतपत्रों की गणना के लिए चारो विधान सभा हेतु अलग-अलग टेबुल लगाये गये हैं। सहायक निर्वाची पदाधिकारी, वज्रगृह के प्रभारी पदाधिकारी, शेष पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए प्रवेष पत्र निर्गत किये गये हैं। मीडिया कर्मियों के लिए भी मीडिया से संबंधित परिचय पत्र निर्गत किये गये हैं। मतगणना भवन में किसी प्रकार का हथियार, मोबाईल फोन, माचिस, लाईटर आदि के साथ प्रवेष वर्जित होगा।



No comments:

Post a Comment