Sunday 29 December 2013

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 226 दिनांक - 17/12/2013
आयुक्त, संथाल परगना, दुमका द्वारा जिला उद्योग केन्द्र अवस्थित हस्तषिल्प संसाधन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए, इस केन्द्र में चल रहे जादोपेटिया पेन्टींग के उत्पादन का अवलोकन किया। जादोपेटिया पेन्टींग का कार्य कर रही महिलाओं से आयुक्त महोदय ने पूछा कि वाल हैंगिंग तैयार करने में कितना समय लगता है और इससे आमदनी कैसा होता है। इस पर महिलाओं ने बताया कि घर का काम काज करने के अलावे लगभग 100/- रू0 प्रतिदिन प्रति महिला आमदनी हो जाती है। जादोपेटिया से उत्पादन में जुड़े हुए 10 समूहों से आयुक्त महोदय ने वात्र्ता किया इसके साथ-साथ केन्द्र में चल रहे एप्लीक सिलाई कटाई कार्यों का भी निरीक्षण किया। आयुक्त महोदय को विस्तार पूर्वक श्री सुधीर कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी ने सारे वस्तुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर श्री रमेष प्रसाद गुप्ता, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, दुमका श्री निर्मल कुमार उद्योग विस्तार पदाधिकारी, झारक्राफ्ट के मास्टर ट्रैनर सिखा आनन्द एवं कार्यालय के सभी कर्मी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment