Saturday 31 January 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 022 दिनांक - 31/01/2015

रक्षा मंत्री श्री मनोहर पार्रिकर ने आज दिनांक 31/01/2015 को दिल्ली कैंट स्थित राष्ट्रीय रंगषाला कैम्प में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव श्री एम0आर0मीणा को प्रषस्ति-पत्र प्रदान किया। ज्ञातव्य है कि 26 जनवरी 2015 को नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में झारखण्ड राज्य की झाँकी को द्वितीय पुरस्कार मिला है। झारखण्ड राज्य सरकार की ओर से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने ‘‘मलूटी के मंदिर’ पर आधारित झाँकी प्रदर्षित की थी जिसे राष्ट्रीय, अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।
राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार ग्रहण करते हुए सचिव श्री एम0आर0मीणा ने कहा कि इससे झारखण्ड राज्य के सभी लोगों को गौरव प्राप्त हुआ है तथा मलूटी के टेराकोटा मंदिरों के स्थापत्य से दिष-विदेष के लोग परिचित हुए हैं। झाँकी के साथ गए 35 सदस्यीय सांस्कृतिक दल को उनके नयनाभिराम प्रदर्षन के लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया।





Tuesday 27 January 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 021 दिनांक - 27/01/2015

आज दिनांक 27 जनवरी 2015 को उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला की अध्यक्षता में ‘‘मुख्यमंत्री राहत कोष’’ के संबंध में आवष्यक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से यह अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें ताकि भविष्य में आने वाली किसी भी आपदा से निबटने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने अपर समाहत्र्ता को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के लिए नोडल आॅफिसर बनाया है। उप विकास आयुक्त को डी0आर0डी0ए0 एवं इन्जिनियर्स के लिए तथा प्राईवेट सेक्टर के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को नाॅडल आॅफिसर बनाया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड के लिए नोडल आॅफिसर बनाया गया है। सभी विभाग के अधिकारी अपने संबंधित कर्मियों से समन्वय स्थापित कर सहायता राषि इकट्ठा करेंगे। 
इस अवसर पर उपायुक्त ने 11000 (ग्यारह हजार) रुपये की सहायता राषि देने की घोषण की। एवं सभी पदाधिकारियों से भी स्वेच्छा से सहयोग राषि देने का आह्वान किया। 
‘‘मुख्यमंत्री राहत कोष’’ स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, कोर्ट कम्पाउण्ड, राँची, झारखण्ड -834001 एकाउन्ट नम्बर - 11049021058 आई0 एफ0 एस0 कोड एस0बी0आई0एन0 0000167 में सहायता राषि का दान की जा सकती है।  मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गयी सहयोग राषि आयकर की धारा - 80 जी के अंतर्गत 100 प्रतिषत करमुक्त होगी। आम नागरिक भी स्वेच्छा से सहायता राषि उपरोक्त एकाउन्ट नंबर पर दान कर सकते हैं।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 020 दिनांक - 27/01/2015

आज दिनांक 27 जनवरी 2015 को परिसदन दुमका में माननीया मंत्री, कल्याण विभाग (अल्पसंख्यक कल्याण सहित) तथा समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग, डाॅ0 लोईस मराण्डी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य संबंधी एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राईवेट क्लीनीक संचालकों यथा संजीवनी र्नसिंग होम, नारायण आॅर्थो सेन्टर, निला हेल्थ सेन्टर, उर्षुला अस्पताल, सोरेन सर्जिकल एण्ड क्लीनीक केयर, प्रभाकर नियुन्टल बेबी केयर इत्यादि की समस्याआंे के बारे में बारी-बारी से जानकारी लिया गया। श्रीमती मराण्डी ने कहा कि दुमका जिले की स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाना हमारा उद्देष्य है। जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों से हमें काम करना है। आपातकालीन सुविधाएँ सभी मरीजों को मिलनी चाहिए। सभी प्राईवेट क्लीनीक में रात्री सेवा उपलब्ध हो तथा मरीजों के लिए आपातकाल की स्थिति में बेहतर सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। 
बैठक में उपायुक्त, दुमका ने सिविल सर्जन को निर्देष दिया गया कि जिले के प्राईवेट स्वास्थ्य सेवा के बारे में पुरी जानकारी उपलब्ध कराएँ तथा सभी डाॅक्टरों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालें। आई0एम0ए0 (इंडियन मेडिकल एसोषिएसन) के सचिव डाॅ0 देवाषीष रक्षित ने कहा कि किसी भी मरीज को रात्री में भी बिना चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराये वापस नहीं किया जाएगा। सचिव ने कहा कि 1 फरवरी 2015 को इस संबंध में सभी चिकित्सकों के साथ बैठक की जाएगाी।
माननीय मंत्री ने कहा कि सभी मरीजों के साथ चिकित्सक आत्मीय व्यवहार करते हुए हर संभव इलाज करने का प्रयास करेंगे। रात्री में भी चिकित्सकों को सुरक्षा व्यवस्था दी जाएगी। किसी भी मरीज को आवष्यकतानुसार विषेषज्ञ डाॅक्टर के पास रेफर करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ की बेटी हूँ। यहाँ के नागरिकों को मुझसे बहुत सारी अपेक्षाएँ हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकारी एवं प्राईवेट डाॅक्टर आपसी तालमेल के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम को जिले में सफलता पूर्वक चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे जिले में लड़के और लड़कियों का अनुपात बराबर होना चाहिए तथा उन्हें बेहतर षिक्षा की सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए। 
बैठक में सभी सरकारी, प्राईवेट चिकित्सक एवं प्राईवेट क्लीनीक संचालक उपस्थित थे।


सूचना भवन, दुमका 

गणतंत्र दिवस 2015 के अवसर पर पुलिस लाईन मैदान दुमका में माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास का अभिभाषण


प्यारे भाइयों, बहनों एवं बच्चों, 
जोहार!
66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य की समस्त जनता को बहुत-बहुत बधाई। आप जहां कहीं भी हैं, मेरी बधाई आप तक पहुँचे।
आज पुण्य स्मरण का दिन है। आत्मनिरीक्षण का अवसर है। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पं0 जवाहरलाल नेहरू, डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि राष्ट्र निर्माताओं के साथ-साथ झारखण्ड के सभी महान विभूतियों भगवान बिरसा मुण्डा, तिलका मांझी, वीर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव, बहन फूलो-झानो, वीर बुधु भगत, जतरा टाना भगत, नीलाम्बर-पीताम्बर, शेख भिखारी, पंडित गणपत राय, शहीद विश्वनाथ शाहदेव सहित तमाम शहीदों को अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। उनकी शहादत सदैव हमें प्रेरणा देती रहेगी।
हमारी सरकार ने अल्प समय में ही राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में विकास के लिए गंभीर एवं सार्थक प्रयास किये हैं। हम राज्य के चतुर्दिक विकास के लिए स्वच्छ, पारदर्शी एवं संवदेनशील प्रशासन प्रदान करने की दिशा में अग्रसर हैं। हमें विकास की प्रक्रिया को अधिक तीव्र और व्यापक बनाना है ताकि कोई भी झारखंडवासी भूखा न रहे, बेघर न रहे, बेरोजगार न रहे, बिना दवा के न रहे।
हमें क्षेत्रीय तथा सामाजिक असंतुलनों को दूर करना है। हमें दलित, अनुसूचित जनजाति, पिछडे वर्ग तथा अल्पसंख्यक बंधुओं को विकास की यात्रा में भागीदार बनाना है। इसके लिए जल्द ही झारखंड विकास पर्षद का गठन होगा। जिसमें सरकार, जनप्रतिनिधि, अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ, काॅरपारेट क्षेत्र के लोग रहेंगे। प्रखंड स्तर पर मुख्यमंत्री समेकित समाधान केंद्र काम करेगा, जहां जनता को सभी सुविधाएं एक ही कार्यालय से सरलतापूर्वक प्राप्त हो सकेगी।
आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए Tribal Development Council (अनुसूचित जनजाति विकास पर्षद) का गठन होगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, विधायक, जिला के बुद्धिजीवी लोगों को शामिल किया जायेगा, ताकि अनुसूचित क्षेत्रों के विकास के लिए जिला स्तर पर योजना बनाई जा सके।
उग्रवाद प्रभावी क्षेत्र सहित ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जायेगा। Jharkhand State road Project –II से एक सौ पथों के उन्नयन पुनर्रूद्धार, चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को शीघ्र शुरू किया जायेगा। राज्य में अधिक से अधिक अनजुड़े बसावटों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए 2935 योजनाओं के कार्यान्वयन से 5556 अनजुड़े बसावटों को जोड़ा जाएगा।

कोई राज्य ऐसा देखा है आपने, जिसके पास कोयले की खदान है, लेकिन वह अंधेरे में है। दोस्तों, विकास का रहस्य ऊर्जा में छिपा हुआ है। भविष्य उसी का है जिसके पास ऊर्जा है। ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के स्वामित्व वाली पी.टी.पी.एस. को एन.टी.पी.सी. द्वारा अधिग्रहित किया जा रहा है। साथ ही पतरातू में एन.टी.पी.सी. द्वारा नयी ऊर्जा उत्पादन इकाई का निर्माण कराया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2015-16 में दीनदयाल आवास योजनान्तर्गत प्रत्येक विधान सभा के 25 गाँवों को पूर्ण विद्युतिकृत किया जायेगा और 100
MVA
 का ट्रांसफारमर लगाया जायेगा। तिलका मांझी कृषि पंप योजना के तहत् किसानों को कृषि कार्य हेतु 06 (छः) घंटे बिजली मिले, इसकी व्यवस्था की जायेगी।
सरकार एक समग्र स्वास्थ्य नीति बनायेगी, जिसका लक्ष्य होगा- सभी के लिए स्वास्थ्य। इसके अन्तर्गत प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाओं को हर नागरिक को उपलब्ध कराया जायेगा। डाॅक्टरों के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की जायेगी। राज्य में एम्स के निर्माण से उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए हमारे राज्यवासियों को राज्य से बाहर नहीं जाना होगा।

झारखण्ड के भविष्य निर्माण में सबसे बहुमूल्य पँुजी, जिसका निवेश हम कर सकते हैं, वह है- सबों को शिक्षा। राज्य के सभी विधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की कार्रवाई की जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में 
Technical Education Hub
 की स्थापना किये जाने का प्रस्ताव है।
महिलायें हमारी संस्कृति एवं सामाजिक प्रणाली की मुख्य आधार हैं। झारखण्ड के भविष्य का हमरा सपना तभी सकार हो सकता है, जब महिलाओं को शिक्षित किया जाय, आर्थिक दृष्टि से उनका विकास किया जाये, उन्हें राजनीतिक दृष्टि से अधिकार सम्पन्न बजाया जाये तथा समाज में उन्हें बड़ी भुमिका निभाने के अवसर दिये जायें। ग्राम पंचायतों और नगर पालिकाओं में आरक्षित स्थानों पर चुन कर आई अनेक महिला सदस्यों और अध्यक्षों में मिलने का मुझे अवसर मिला है। उन्होंने अपने कार्य निष्पादन से साबित कर दिया है कि वे जनतांत्रिक प्रक्रिया और प्रशासन में पुरुषों से किसी भी तरह कम नहीं हैं।
हम राज्य के सभी शहरी तथा ग्रामीण बस्तियों में अगले 04 (चार) वर्षों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्प हैं।
रांची सहित धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर तथा दुमका को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
हमारे राज्य की लगभग 70 प्रतिशत जनता गाँवों में रहती है और कृषि कार्य पर निर्भर है। हमारे राज्य में कृषि के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनायें हैं। हजारीबाग के गौरी करमा में कृषि अनुसंधान केन्द्र खोले जाने पर केन्द्र ने सहमति दे दी है। इसके लिए झारखण्ड सरकार ने भूमि भी चिन्हित कर ली है। मार्च महीने में कृषि अनुसंधान केन्द्र के शिलान्यास की योजना है।

हमारी सरकार राज्य में रोजगार के द्वार शीघ्र खोलने जा रही है। आदिम जनजातियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार ने राज्य में विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन के गठन का निर्णय लिया है, जिसमें आदिम जनजाति के नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जायेगा। महिला बटालियन बनाने की दिशा में भी सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। सभी सरकारी रिक्त पदों पर बहाली की कार्रवाई प्राथमिकता पर की जायेगी। कुपोषण राज्य की एक बड़ी समस्या है। कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए 14,000 कुपोषण सखी की नियुक्ति अनुबंध के अधार पर करने का निर्णय लिया गया है और फरवरी माह से नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी। महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति की कार्रवाई भी प्रारम्भ कर दी गई है।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तह्त पूरे प्रदेश में 24 लाख नये बैंक खाते खुल चुके हैं, जिनमें से 12 लाख लोगों को रुपे डेबिट कार्ड भी उपलब्ध कराया जा चुका है। सभी लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए सीधे नगद हस्तातंरण (DBT) योजना की शुरूआत की जा रही है। सरकार की प्रत्येक योजना का पारदर्शी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इसमें सभी योजनाओं को शामिल किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत लाभुकों के बैंक खातों में सीधे नगद राशि का हस्तातंरण किया जा सकेगा।
साठ (60) साल बाद पहली बार हमारे प्रधानमंत्री ने देश के नौजवानों की चिन्ता की और Skill Development  के लिए केन्द्र में अलग से एक मंत्रालय बनाया गया है। नौजवानों को स्वरोजगार के लिए कुशल एवं दक्ष बनाना हमारी भी प्राथमिकता है। नौजवानों को कुशल एवं दक्ष बनाने के लिए राज्य में Skill Development Council  का गठन हो चुका है। इसमें विभागों के पदाधिकारी, कारपोरेट जगत के लोग, विशेषज्ञों PSU के प्रतिनिधियों को रखा जायेगा ताकि राज्य के नौजवानों को रोजगार मिल सके और वे अपनी इच्छा के अनुरूप व्यवसाय भी कर सकें।
मेरी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनायेगी। राज्य के किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार कदापि क्षम्य नहीं होगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निगरानी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जायेगा। प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन में सुचिता लाये बिना राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हो सकता। हमारी सरकार जनकल्याण में कोताही या लापरवाही नहीं बर्दाश्त करेगी। किसी भी तरह का पक्षपात किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
राज्य में नक्सलबाद प्रमुख चुनौती है। सरकार ने इससे निबटने के लिए बहुआयामी रुख अख्तियार किया है। मैं उन सभी विमुख युवाओं का आवाहन करता हूँ कि वे हिंसा का त्याग करें, क्योंकि हिंसा किसी समस्सया का समाधान नहीं है। रांची में National Game  के लिए अधारभूत संरचना बनी थी उसका उचित देखरेख नहीं हो रहा है। उसे खेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा।
प्यारे झारखण्ड बासी हमे अतीत के उज्जवल पक्षों से प्रेरणा लेनी है, लेकिन हमे भूतजीवी नहीं बनना है। मैं इस बात पर बल देता आ रहा हूँ कि झारखण्ड को भविष्य की चुनौतियों तथा सुअवसरों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। विगत के विवादस्पद मुद्दों पर नहीं उलझाना चाहिए। आईये, अब भविष्य की ओर देखें। हमे एक समृद्ध, स्वावलम्बी झारखण्ड का निर्माण करना है। हम इस दिशा में चल पड़ें हैं, हमे रूकना नहीं है, रफ्तार को और तेज करना है। मै किसानों, मजदूरों, कारीगरों, कर्मचारियों, नौजवानों एवं झारखण्ड के तमाम सवा तीन करोड़ वासियों से सुखी एवं सम्पन्न झारखण्ड के निर्माण में अपना योगदान देने का आवाह्न करता हूँ।
चिरकाल से हमारा उदघोष रहा है:
सं  गच्छ  धवम
सं  वदध्वम
सम  वो  मनासी  जानताम

यानि हम एक होकर चलें। मिलकर चलें। सबको मिलाकर चलें। हमें सबके साथ आगे बढना है। खुद के साथ औरों को बढाना है। यही हमारा संकल्प है।

जय हिन्द!   जय भारत! जय झारखण्ड!

Monday 26 January 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 019 दिनांक - 26/01/2015
गणतंत्र दिवस 2015 के अवसर पर उप राजधानी दुमका के मुख्य समारोह स्थल (पुलिस लाईन) में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड, श्री रघुवर दास ने झण्डोत्तोलन किया एवं परेड की सलामी ली। परेड का विवरण इस प्रकार है:- फस्ट इन कमांड - अजीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सेकेन्ड इन कमांड - सी0के0बोदरा प्रा0अ0नि0,  एस0एस0बी0 - स0अ0नि0 राघवेन्द्र कुमार चषस्वी, आई0आर0बी0 - अ0नि0स0 लाल बहादूर सिंह, झा0स0पु0 05 देवघर - अ0नि0स0 राम अवध प्रसाद, झा0स0पु0 - 05 देवघर - अ0नि0स0 राम सेवक लोहरा, साहेबगंज जिला बल - पु0अ0नि0 राजीव कु0 रंजन, गोड्डा$पाकुड़ जिला - प्रा0अ0नि0 सरेस्टीन बारला, दुमका जिला महिला आरक्षी बल - पु0अ0नि0 फागु होरो, गृहरक्षा वाहिनी, दुमका - पु0अ0नि0 महेन्द्र, पी0टी0सी0 बैण्ड पार्टी हजारीबाग - हवलदार राम सागर मुरानी, एन0सी0सी0 $़2 नेषनल स्कूल दुमका (छात्र) - राजकुमार, एन0सी0सी0 $2 जिला स्कूल, दुमका - सुमन झा, एन0सी0सी0 $़2 नेषनल स्कूल दुमका (छात्रा) - नीतू कुमारी,़ एन0सी0सी0 एकलव्य स्कूल काठिजोरिया (छात्रा) - उर्मिला हाँसदा, एन0सी0सी0 सिदो कान्हु उच्च विद्यालय बालिका (छात्रा) - रिया केषरी, भारत स्कोर्ट एण्ड गाईड मुख्यालय उच्च विद्यालय, दुमका - मो0 अख्तर आलम, अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, कड़हरबिल दुमका (गाईड) - साविता मरांडी, $2 कन्या उच्च विद्यालय, दुमका (गाईड) - अनुप्रिया, संत तेरेसा गल्र्स उच्च विद्यालय, दुमका (गाईड) - प्रियंका हेम्ब्रम, श्वान दस्ता दल - आरक्षी शंकर कुमार एवं कमलेष सिंह, दुमका एवं अग्निषमन दुमका - चालक हवलदार कलेष्वर पासवान परेड में शामिल थे। जिनमें से प्रथम एस0एस0बी0, द्वितीय जिला महिला आरक्षी बल एवं तृतीय झा0स0पु0 5 रहे। बालक बालिका वर्ग परेड में प्रथम एन0सी0सी0 एकलव्य स्कूल काठीजोरिया (छात्र), द्वितीय भारत स्काउट एण्ड गाई मुख्यालय उच्च विद्यालय, दुमका एवं तृतीय संत तेरेसा उच्च विद्यालय, दुमका रहे। सरकार के विभिन्न विभागों एवं बैंक परिवार के द्वारा आकर्षक झाँकी भी निकाली गई। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, वन प्रमंडल दुमका, गर्वन्मेंट टूल्स रूम, झारखंड षिक्षा परियोजना, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, जिला आपूर्ति शाखा, जिला बाल श्रमिक उन्मूलन समिति, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पर्यटन विभाग, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, कल्याण विभाग, गब्य विकास, डी.आर.डी.ए., बैंक परिवार, उर्जा विभाग, कृषि विभाग, ई.सी.एल., जिला उद्योग केन्द्र, खनन विभाग, समाज कल्याण विभाग, कला एवं संस्कृति, स्वास्थ्य विभाग एवं उत्पाद विभाग सहित कुल झाँकियों की संख्या 23 रही। प्रथम पुरस्कार सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को, द्वितीय पुरस्कार उद्योग विभाग एवं तृतीय पुरस्कार गव्य विकास विभाग, दुमका को प्राप्त हुआ।





Sunday 25 January 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 018 दिनांक - 25/01/2015

दुमका के इन्डोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड श्री रघुवर दास ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर माननीया समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लुईस मरांडी भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री ने वतन की आजादी के लिए एवं स्वतंत्र भारत की आजादी अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए शहादत देने वाले शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने इस अवसर पर अपने संबोधन में यह भी कहा कि हमें सामरिक रूप से इतना समृद्ध होने की आवष्यकता है कि कोई भी बाहरी ताकत हमारे देष के तरफ बुरी नजर न डाल सके। 
       गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयेजित इस सांस्कृतिक संध्या में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका, क0 गाँ0 आ0 बा0 विद्यालय काठीकुंड, अ.ज.जा.बा.आ.उच्च विद्यालय कड़हरबील, क0 गाँ0 आ0 बा0 विद्यालय सरैयाहाट, एकलब्य माॅडल वि0 काठीजोरिया, क0 गाँ0 आ0 बा0 विद्यालय मसलिया, क0 गाँ0 आ0 बा0 विद्यालय दुमका, झारखंड कला केन्द्र दुमका, क0 गाँ0 आ0 बा0 विद्यालय रानेष्वर, मध्य विद्यालय हिजला, द् हेराल्ड वि0 दुमका, सेक्रेट हर्ट वि0 दुमका, संत  जोसेफ मध्य विद्यालय गुहियाजोरी, एवं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका की छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। सभी विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र/छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति से इन्डोर स्टेडियम के विषाल प्रषाल में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री ने प्रषस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री मिलिन्द गुंजन एवं श्रीमती रूबी बेसरा ने किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने प्रदेष के लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामना दी।

















सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 017 दिनांक - 25/01/2015

माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड श्री रघुवर दास के द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजभवन, दुमका में स्वतंत्रता सेनानियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के लड़ाई में उनके बहुमूल्य योगदान है। उनके दीर्घायु की कामना की और कहा कि हमें आप को सम्मानित करने का सौभाग्य मिलता रहे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए लड़ी गई थी लेकिन आज भी हम सामाजिक विषमता से मुक्त नहीं हो पाए हैं इसलिए हमें इसके खिलाफ अभी भी संघर्षरत रहने की जरूरत है। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप समाज में व्याप्त विषमता को दूर कर देष शक्तिषाली राष्ट्र बनने की दिषा में अग्रसर है। इस अवसर पर उन्होंने देवघर के 6 एवं गोड्डा के 9 कुल 15 स्वतंत्रता सेनानियों को शाॅल देकर सम्मानित किया गया।
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री दास ने दुमका स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में राज्य के नवचयनित,मत्स्य पदाधिकारी,महिला पर्यवेक्षिका और इंटर प्रषिक्षित प्राथमिक षिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री दास ने नवनियुक्त मत्स्य पदाधिकारी,पर्यवेक्षिका और प्राथमिक षिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्हें कर्तब्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्याें को निवर्हन करने की सलाह दी। उन्हांेने कहा कि कुपोषण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए संतालपरगना सहित पूरे राज्य में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में वे स्वयं और मंत्री के साथ विधायक और अधिकारी व कर्मचारी भी षामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुपोषण से मुक्ति के लिए  राज्य द्वारा 14 हजार कुपोषण सखी का पद सृजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने ने विषेष कर प्राथमिक षिक्षकों से इस नियुक्ति को महज नौकरी के रूप में नहीं लेने का आह्वान करते हुए बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण षिक्षा मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में षिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्राथमिक विद्यालय ही बच्चों के संस्कार का पहली पाठषाला है। इसलिए  नव नियुक्त षिक्षक इस नियुक्ति को एक महज नौकरी के रूप में नहीं लेकर ईमानदारी के साथ देष और समाज की सेवा के रूप में लें। श्री दास ने संतालपरगना के 7 मत्स्य पदाधिकारी,समाज कल्याण विभाग की ओर से नवचयनित 56 महिला पर्यवेक्षिका और 440 इंटर प्रषिक्षित प्राथमिक विद्यालय षिक्षक अभ्यार्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किये।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत महिला पर्यवेक्षिका के पद पर चयनित अजिमा नसरीन, नीहारिका मल्लिक, मोनिका कुमारी, बुलबुल कुमारी, दरखषाँ खातून, तनु पण्डा, स्वाति विभाकर, रूपा कुमारी, रेणु कुमारी, मिली कुमारी, अ0ज0जा0 के स्कोलास्टिका हाँसदा, ललीता कुमारी, फूलमुनी मराण्डी, सुषीला कुमारी, ज्ञानी बाड़ा, लता किरण किस्कु एवं अ0जा0 के अर्चना पासवान, सुनीता कुमारी, कुमारी सुमन लता एवं पुनम कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। 
इंटर प्रषिक्षित प्राथमिक षिक्षक के पद पर नीलू कुमारी, प्रवीण कुमार, सोमलाल टुडू, षिबु मुर्मू, पकलु मराण्डी, सागर रविदास, संतोष कुमार दास, संजय कुमार, चम्पा कुमारी, सुष्मिता, सीता कुमारी, निर्मला मराण्डी निकोलस मराण्डी, मुन्नु हाँसदा जीमरूद्दीन, प्रेमषीला टुडू, रिंकु झा, निरोजिनी सोरेन, खुषबू कुमारी एवं वन्दाना कुमारी को नियुक्ति पत्र माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। 
माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार द्वारा पदस्थापन पत्र हेतु नवनियुक्त जिला मत्स्य पदाधिकारियों  को पेरिषेटि भार्गवि, अरूप कुमार चैधरी, रचना निष्चल, मु0 कमरूज्जमा, प्रदीप कुमार, सीमा कुमारी कुजूर, अल्का पन्ना, नवराजन तिर्की, दीपांकर सीट, दिव्या गुलाब बाआः, नीलम सरोज एक्का, मो0 मुजाहिद अंसारी एवं गितांँजली कुमारी न्युक्ति पत्र प्रदान किया गया। 
उन्होंने कहा कि राज्य में मत्स्य के निर्यात की असीम संभावनाएँ है। इस लिए राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पदाधिकारियों के रिक्त पदों को भरकर राज्य से मछली निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य के धनबाद, जमषेदपूर और बोकारो में मत्स्य बाजार खोला जाएगा। झारखण्ड मत्स्य सेवा वर्ग-02 (राजपत्रित) के सत्रह (17) जिला मत्स्य पदाधिकारियों/समकक्ष पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र आज माननीय मुख्य मंत्री महोदय द्वारा दिया जा रहा है। ये सभी पदाधिकारी झारखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्ति हेतु अनुषंसित किए गए हैं। झारखण्ड राज्य गठन के बाद मत्स्य विभाग की यह एक बड़ी उपलब्धि है। विगत 15 वर्षों में बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा आदि राज्यों में जिला मत्स्य पदाधिकारी के पदों पर इतनी संख्या में पदाधिकारियों की नियुक्ति एक साथ नहीं हुई है। यह बहुत ही खुषी की बात है कि राज्य और देष में आधी आबादी के आधार पर इन 17 पदाधिकारियों में 9 महिला पदाधिकारी हैं। आषा है कि ये सभी पदाधिकारी राज्य और जनता के हित में अपने दायित्यों का सफल निर्वहन करेंगे। 













सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 016 दिनांक - 25/01/2015

झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास नेेे आज दिनांक 25 जनवरी 2015 को दुमका क्लब में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए परम्परागत ग्राम प्रधान व्यवस्था को सुदृढ़ करने और गांवों को आधुनिक बनाने के लिए ई-गवर्नेंस से जोड़ने पर बल दिया है। श्री दास ने कहा कि ग्राम प्रधान व्यवस्था को सुदृढ़ कर गांवों की समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही समाधान किया जा सकता है। गांवों को मजबूत कर गांवों में आपसी विवादों कोेेेेे निपटाया जा सकता है और सिंचाई सहित अन्य विकास योजनाओं को आसानी से जमीन पर उतारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि संतालपरगना के लोगों की समस्याओं के निदान के लिए माह में दो दिन वेे यहां कैम्प करेंगें। दुमका में स्थापित मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय षीघ्र काम करने लगेगा। उन्होंने कहा कि तीन माह के भीतर राज्य में एक लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति की जायेगी। 34 हजार षिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया षुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही तीन माह के भीतर आदिम जनजाति बटालियन का गठन,10 हजार सिपाही और कल्याण विभाग में विभिन्न रिक्त पदों पर भी बहाली की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए पूरेे राज्य में 14 हजार कुपोषण सखियों का पद सृजित किया जायेगा और अनुबंध के आधार पर इस पद पर नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संतालपरगना में देवधर सहित सभी जिलों में गंगा से पाईप लाईन द्वारा वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से घर-घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के साथ सिंचाई की सुविधा मुहैया कराने की दिषा में काम शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि सबो की भागीदारी से यह राज्य अगले पांच वर्षों में गुजरात और महाराष्ट्र जैसेेे विकासित राज्यों की श्रेणी में खड़ा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि अगले दस वर्ष में झारखंड पूरे देष में अब्वल राज्य की श्रेणी में खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि नषा मुक्त माहौल में जिन गांवों में सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान का चुनाव होगा। उस गांव को प्रोत्साहन राषि के रूप में एक लाख रूपया देकर पुरस्कृत किया जायेगा।






सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 015 दिनांक - 25/01/2015

आज दिनांक 25 जनवरी 2015 को झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज दुमका जिला स्थित डाॅ0 भीम राव अम्बेदकर, स्वामी विवेकानन्द, सिदो-कन्हू, भगवान विरसा, तीलका मांझी, जन नायक करपूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापुरूषों को श्रद्धांजली दी और नमन किया तथा राज्य के खुषहाली एवं  सुख समृद्धि कि कामना की।