Saturday 15 October 2016

दुमका, 14 अक्टूबर 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 622
मुख्यमंत्री का विजन मुख्यमंत्री के हाथों ही जनता को होगा समर्पित... 
- राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, दुमका

दुमका वासियों के लिए एक नायाब तोहफा होगा सिदो कान्हू पार्क। सुबह-सुबह की जाॅगिंग हो या शाम में रंग बिरंगी रौषनी की चादर में पार्क भ्रमण - यह सब दुमका की जनता को जल्द ही मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास समर्पित करेंगे। यह केवल पार्क नहीं बल्कि एक व्यापक दृष्टिबोध (विजन) होगा। यह बात आज दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने पार्क स्थल पर उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेते हुए बताया। उन्हांेने पार्क के उद्घाटन की तैयारियों को मद्देनजर अधिकारियों को दिषा निर्देष भी दिया। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास के साथ नगरीय जीवन को एक सुरूचिपूर्ण भ्रमण स्थल समर्पित करने का कार्य अपनी पूर्णता की ओर है। उन्होने कहा कि सुबह की सैर के लिए पार्क में कोई शुल्क नहीं लगेगा। पिछले 10 वर्षों से ठप पड़े इस पार्क निर्माण के इस चुनौतीपूर्ण कार्य को दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा अंजाम तक पहुंचाने जा रहे हैं। ज्ञात है कि दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक अभियान के रूप में इस पार्क के निर्माण कार्य को किया गया है। वन विभाग से हस्तांतरित होने के बाद भी पार्क निर्माण की स्थिति को जस का तस देखकर उपायुक्त ने निधि की समस्या को दूर करते हुए जिला अनाबद्ध निधि (अनटाइड फन्ड) से पार्क के निर्माण और सौन्दर्यीकरण का अभियान शुरू किया। लघु सिंचाई, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के सहयोग से पूर्णता की ओर पहुंचा जा रहा है। उपायुक्त ने स्वयं टीम अभियान को नेतृत्व देते हुए इस कार्य को पूरा किया है तथा यह पार्क अब चन्द दिनों के उपरांत मुख्यमंत्री के हाथों दुमका की जनता को समर्पित होगा।




No comments:

Post a Comment