Tuesday 17 December 2019

दिनांक- 16 दिसम्बर 2019
*प्रेस विज्ञप्ति संख्या-2249

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग द्वारा गांधी मैदान में इलेक्शन कार्निवाल का आयोजन किया गया। स्वीप के विभिन्न तरह के खेल,कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता को 20 दिसंबर के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। 

इलेक्शन कार्निवाल डिबेट में अंकित दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया। र म्यूजिकल चेयर में जूही कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में प्रिया हेम्ब्रम, विनोद सोरेन एवं वैष्णवी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मॉक पार्लियामेंट में राजीव नयन में प्रथम स्थान हासिल किया। क्विज इवेंट में ईवीएम ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में तशीन फातिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में फिरोज ग्रुप ने आकर्षित रंगोली बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अभिजीत सिन्हा, जनसंपर्क उप निदेशक शालिनी वर्मा,जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी, एवं स्वीप कोषांग के सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment