Friday 27 December 2019

दिनांक-27 दिसम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-2362

जनता दरबार मे बड़ी संख्या में पहुँचे लोग...

उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने राशन एवं अन्य समस्याओं से उपायुक्त राजेश्वरी बी को अवगत कराया।
लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का आयोजन समय समय पर किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को जानकर उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निदेश दिया है कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को विधिसम्मत प्रखंड स्तर पर दूर किया जाय ताकि उन्हें मुख्यालय तक नहीं पहुँचना पड़े। प्रखंड में शिकायत लेकर आने वाले लोगों से मिलें उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें ताकि लोगों में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।




No comments:

Post a Comment