Saturday 31 March 2018

दुमका 31 मार्च 2018     
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 157 

दुमका 30 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 156 
राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, रांची के पत्रांक 470 दिनांक 21.03.2018 के आलोक में नगरपालिका (आम) चुनाव 2018: प्रादेषिक क्षेत्रवार अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/वार्ड पार्षद के अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकत्र्ता/ सर्मथकों द्वारा चुनाव प्रचार/सभा/जुलूस/ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा वाहनों के उपयोग एवं उनके संख्या के संबंध में अनुमति देने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त दुमका के द्वारा निम्नांकित पदाधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है।
क्र0 प्राधिकृत पदाधिकारी का नाम
 एवं पदनाम प्रादेशिक क्षेत्र चुनाव प्रचार/सभा/जुलूस/ध्वनि विस्तारक यंत्र/वाहन
1 अनुमण्डल पदाधिकारी दुमका 1. अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/वार्ड पार्षद, दुमका नगर परिषद के लिए
2. अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, बासुकिनाथ नगर पंचायत के लिए चुनाव प्रचार/सभा/जुलूस/
ध्वनि विस्तारक यंत्र
2 वरीय पदाधिकारी-सह-कार्यपालक 
दण्डाधिकारी, जिला निर्वाचन 
पदाधिकारी का कोषांग, दुमका 1. अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/वार्ड पार्षद, दुमका नगर परिषद के लिए
2. अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, बासुकिनाथ नगर पंचायत के लिए वाहन उपयोग
3 अंचलाधिकारी, जरमुण्डी वार्ड पार्षद, बासुकिनाथ नगर पंचायत के लिए चुनाव प्रचार/सभा/जुलूस/ध्वनि विस्तारक यंत्र/वाहन


Thursday 29 March 2018

दुमका 29 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 155 
जिला परिवहन कार्यालय दुमका द्वारा जिले के सभी ई-रिक्षा मालिकों को निदेष दिया गया है कि अपने-अपने ई-रिक्षा का निबंधन जल्द से जल्द परिवहन कार्यालय आकर करा ले। ई-रिक्षा का निबंधन को महत्वपूर्ण समझा जाय। निबंधन के लिए सेल लेटर (फार्म 21), कंपनी द्वारा निर्गत फार्म 22 इनवॉइस, इंसुरेंस पेपर तथा आधार कार्ड अनिवार्य है निबंधन की प्रक्रिया 24 घंटे के अंदर पूरी हो जायेगी।


Wednesday 28 March 2018

दुमका 28 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 154
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मुकेष कुमार की अध्यक्षता में दुमका नगरपालिका आम चुनाव तथा नगर पंचायत वासुकिनाथ आम चुनाव 2018 के सभी प्रत्याषियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में आचार संहिता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त मुकेष कुमार ने सभी प्रत्याषियों को चुनाव के लिए शुभकामनायें दी एवं कहा कि जिला प्रषासन पूरी पारदर्षिता के साथ चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रत्याषियों से कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन ना हो इसका ध्यान रखा जाय। जिला प्रषासन की नीति और नियत स्पष्ट है। जिला प्रषासन सभी प्रत्याषियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।
इस अवसर पर बताया गया कि प्रत्याषी को नामांकन के दिन से अपने खर्च का ब्योरा देना होगा। इसके लिए प्रत्याषियों को तीन रजिस्टर भी उपलब्ध कराया गया है जिसमें वे प्रतिदिन के लेखा जोखा को अंकित करेंगे। सभी प्रत्याषी अपने नये बैंक अकाउन्ट से अकाउन्ट पेयी चेक के माध्यम से ही भुगतान करेंगे तथा 20 हजार से कम की राषि का नकद भुगतान कर सकेंगे। व्यय की जांच कराने के लिए तिथि निर्धारित की गई है उक्त तिथि को प्रत्याषी वाउचर के साथ अपने व्यय की जांच करा सकेंगे। चुनाव परिणाम के दिन से ठीक एक माह उपरांत फिर एक तिथि निर्धारित की जायेगी जिस दिन सभी प्रत्याषियों को पूरे चुनाव के दौरान हुए खर्च का ब्योरा देना होगा।
इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक/व्यय प्रेक्षक, दुमका नगर परिषद एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत. सभी निर्वाची पदाधिकारी /सहायक निर्वाची पदाधिकारी, अध्यक्ष /उपाध्यक्ष /वार्ड पार्षद, दुमका नगर परिषद एवं वासुकीनाथ नगर पंचायत. सभी अभ्यर्थी सभी पद (दुमका, नगर परिषद एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत) सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


दुमका 28 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 153 
देष का पहला फुटवेयर पंचायत षिकारीपाड़ा प्रखंड के मुड़ायाम पंचायत में बाली फुटवेयर के निर्माण में 1000 महिलाओं की सहभागिता से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन इन्डोर स्टेडियम दुमका में किया गया।
इस अवसर पर दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि शिकारीपाड़ा प्रखंड का मुड़ायाम पंचायत देश का पहला ऐसा पंचायत बनने जा रहा है जो फुटवेयर पंचायत के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आज बालीजोर की महिलाओं के द्वारा बनाया गया चप्पल हर कोई खरीद रहा है। यह सिर्फ चप्पल नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण की निशानी है। जो बहुत जल्द क्रांति का रुप लेने वाली है। अभी हमें और मेहनत करनी है, हड़िया बेचने वाली महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से चप्पल निर्माण से जोड़ा जा रहा है। आज जिला प्रशासन ने स्माइलिंग सारा नाम से अभियान चलाकर हड़िया बेचने वाली महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि आप के प्रयास से ही अब चप्पल के साथ-साथ जूते का भी निर्माण बालीजोर में किया जाएगा। 1 सप्ताह के भीतर विधिवत रूप से जूते का निर्माण मुड़ायाम पंचायत भवन से शुरू किया जाएगा। आपकी मेहनत जरुर रंग लाएगी। कस्तूरबा विद्यालय दुमका द्वारा तीन हजार चप्पल और जूतों का कार्यादेश प्राप्त है। उन्होंने कहा कि साथ ही कस्तूरबा देवघर की बच्चियां भी आपके द्वारा बनाए गए चप्पल और जूते को पहनेंगी। इस अभियान की शुरुआत 20 महिलाओं के साथ की गई थी और आज यह अभियान एक बड़ा रूप ले चुका है। बहुत जल्द बाली फुटवेयर चप्पल और जूते देश ही नहीं विदेश भी भेजे जाएंगे। आधारभूत संरचना के ऊपर अभी और कार्य किया जाना है। जिला प्रशासन आप के समग्र विकास के लिए और भी नई नई तैयारियां कर रही है। अपने आत्मविश्वास को अपनी ताकत को कमजोर नहीं होने दीजिएगा। जब तक लोगों को स्वरोजगार से नहीं जोड़ा जाएगा तब तक समाज का विकास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अलग-अलग रोजगार से महिलाओं को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील किया कि शौचालय का प्रयोग करें तथा और भी लोगों को प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने कहा कि आज का दिन दुमका जिला के लिए गौरव का दिन है। बालीजोर देश का पहला फुटवेअर पंचायत बनने जा रहा है। आज तक बड़े-बड़े शहरों में ही फुटवेअर का निर्माण होता था। पहली बार गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चप्पल बना रही हैं। फुटवेयर पंचायत बनाने की उपायुक्त की सोच पर काफी तेजी से काम किया गया है। 1000 महिलाओं को जूता चप्पल बनाने के कार्य से जोड़ा गया तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का एक प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। गांव में कई विकास कार्य किए गए हैं और किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के सहयोग से ही गांव का विकास संभव हो पाया है। आप आगे बढ़े समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। सरकार आपके हित के लिए कार्य कर रही है। शौचालय, आवास जैसी कई सरकारी योजना आप को दी जा रही है। ताकि आप भी कंधे से कंधा मिलाकर चल सके। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। बच्चों को शिक्षा से वंचित ना रखें। आपके बच्चे आपके और देश के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जागरुकता आएगी वैसे वैसे ही समाज बदलेगा
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस विशाल सागर ने कहा कि आज का दिन जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान अब बाली फुटवेयर से होगी। उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ जिला प्रशासन के प्रयास से संभव नहीं हो सकता आपके प्रयास और आपकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज पूरे राज्य में दुमका जिले की चर्चा हो रही है।
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया निर्मला मुर्मू ने कहा कि पहले हमारे पंचायत की स्थिति कुछ ठीक नहीं थी आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारा पंचायत नशा मुक्त हो गया है। उपायुक्त के प्रयास से पूरी तस्वीर बदल चुकी है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कई वीडियो भी दिखाए गए। बेहतर कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। रानी मिस्त्री को किट देकर सम्मानित किया गया तथा स्वच्छता किट भी वितरित किया गया।







Tuesday 27 March 2018

दुमका 27 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 152 

दुमका 27 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 151 
नगरपालिका (आम) चुनाव 2018 की तैयारियां पूरे जोर-षोर से चल रही है। जिला प्रषासन द्वारा चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया। 16 से 22 मार्च तक उम्मीदवारों के नामांकन की तिथि निर्धारित की गई थी। 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जाँच की गई। 27 मार्च की तिथि नामांकन वापस लेने के लिए निर्धारित किया गया था। जिसमें दुमका नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिसमें से 2 उम्मीदवार निलम देवी (आजसू), विभा कुमारी (निर्दलीय) ने अपना नामांकन वापस ले लिया, वही वार्ड नं0 7 में कुल 8 उम्मीदवारों में से बंदना दास ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वासुकिनाथ नगर पंचायत से किसी भी प्रत्याषी ने अपना नामांकन वापस नही लिया।
दिनांक 28 मार्च को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे। 


Monday 26 March 2018

दुमका 26 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 150 
सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, दुमका (शहरी) ने बताया कि त्।च्क्त्च् च्ंतज दृ ठ केन्द्रीय योजना के तहत् दुुमका फीडर नं0 4 में 11ज्ञट रोड क्रोसिंग अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य हेतु दिनांक 27.03.2018 से 31.03.2018 तक दोपहर के तीन बेज से शाम के 6 बजे तक मेन रोड दुमका, थाना रोड, एलआईसी काॅलोनी, फीडर नं0 4 में स्थित सभी सरकारी कार्यालय, समाहरणालय दुमका, आयुक्त कार्यालय इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


Saturday 24 March 2018

दुमका 24 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 149 
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने मसानजोर स्थित टूरिस्ट कम्पलेक्स में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया । उन्होंने कहा की  बहुत जल्द टूरिस्ट कम्पलेक्स को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा ताकि पर्यटकों को आवासन में कोई असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट कम्पलेक्स में पर्यटको को रहने ,खाने एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी, बच्चों के लिए पार्क, ओपन एयर थिएटर एवं शादी विवाह की पार्टीयां भी यहां आयोजित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मसानजोर में जल्द ही वाटर स्पोर्ट्स की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे संबंधित प्लान तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स की भी अपार संभावनाएं हैं। हाल ही में पर्यटन पर्व के अवसर पर यहां विभिन्न प्रकार के एडवेंचर स्पोर्ट्स आयोजित किए गए थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे रॉक क्लाइंबिंग, लो रोप कोर्स, ट्रेकिंग आदि सुविधाएं यहां मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने का कि हाल ही के दिनों में यहां पर्यटको की संख्या में बढ़ोतरी हुई है आने वाले समय में मसानजोर एक टूरिस्ट हब के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि यहां का लैंडस्केप साइकिल रेस के लिए अनुकूल है, साइकिल रेस सर्किट बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। 
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शशि रंजन तथा प्रशिक्षु आईएएस विशाल सागर भी उपस्थित थे।



दुमका 24 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 148 
निर्भिक रहे आम जनता...
- किषोर कौषल, पुलिस अधीक्षक, दुमका

पुलिस अधीक्षक दुमका किषोर कौषल एवं अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार के नेतृत्व में आज दुमका पुलिस तथा रेपिड एक्सन फोर्स के सैकड़ों जवानों ने दुमका शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिक्षक किषोर कौषल ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं सौहर्द वतावरण में रामनवमी त्यौहार मनाये। जनता निर्भीक रहे। उन्होंने कहा कि प्रषासन आपके साथ है, और हर संभव मद्द के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे का मिषाल दे और इस त्यौहार की गरिमा बनाये रखें।
टीन बाजार चैक एवं दुधानी टावर चैक पर पुलिस कर्मियों द्वारा मार्क ड्रिल भी किया गया।







Friday 23 March 2018

दुमका 23 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 147 
नगरपालिका आम चुनाव 2018, दुमका एवं नगर पंचायत वासुकिनाथ के प्रत्याषीयों के नामांकन की पूरी सूची:-
अध्यक्ष पद के लिए (दुमका नगरपालिका)
क्र0 नाम पार्टी का नाम
1 अरबी खातुन काँग्रेस
2 स्वेता झा निर्दलीय
3 ममता साह निर्दलीय
4 अनुपम कुमारी सिंह निर्दलीय
5 निलम देवी आजसु
6 अमीता रक्षित बीजेपी
7 विभा कुमारी निर्दलीय
कुल 7
उपाध्यक्ष पद के लिए (दुमका नगरपालिका)
क्र0 नाम पार्टी का नाम
1 विनोद कुमार लाल निर्दलीय
2 अभिषेक चैरसिया झा0मु0मो0
3 जितेष कुमार दास राजद
4 रमेश मंडल आजसु
5 मो0 शरीफ मुस्लीम लीग कमिटी
6 मनोज कुमार अम्बष्ट कांग्रेस
7 गरीब दास बीजेपी
कुल 7
वार्ड पार्षद पद के लिए (दुमका नगरपालिका)
वार्ड सं0 1 उर्मिला शर्मा, बीना देवी, माधुरी देवी एवं रेखा देवी कुल - 04
वार्ड सं0 2 दुलाल चन्द्र गोराई, देवषंकर दे एवं मंजीत मंडल कुल - 03
वार्ड सं0 3 संतोष कुमार, मुन्नी देवी, शेखर कुमार, निरज कुमार, प्रणव कुमार पाठक, संजीव कुमार यादव एवं राजेष वर्मा कुल - 07
वार्ड सं0 4 स्वेता साह, रीना गुप्ता एवं पुनम कुमारी कुल - 03
वार्ड सं0 5 मनोज प्रसाद साह, कोषलेन्द्र कुमार एवं विकास कुमार चैरसिया कुल - 03
वार्ड सं0 6 महेश राम, कुमारी दीपा देवी, मो0 मुमताज, पारस कुमार वर्मा, शुषिला दत्ता, कुमार गौरव एवं पंकज कुमार गुप्ता कुल - 07
वार्ड सं0 7 नरेश तुरी, राज कुमार रजक, बंदना दास, किशोरेन्द्र कुमार दास, जितेन्द्र दास, प्रषांत दास, चन्दन दास एवं हरिहर दास कुल - 08
वार्ड सं0 8 प्रतिमा कुमारी, बिनीता देवी, बीना देवी एवं सुनेना शर्मा कुल - 04
वार्ड सं0 9 गीता रानी सेन, मिना साह एवं इन्दु देवी कुल - 03
वार्ड सं0 10 मो0 जहांगीर आलम, शषिकांत उपाध्याय, मनोज रक्षित राजदेव शर्मा, सरिता सिन्हा एवं कन्हाई प्रसाद साह कुल - 06
वार्ड सं0 11 पूर्णिमा देवी, कृष्णा देवी एवं राजकुमारी देवी कुल - 03
वार्ड सं0 12 सरिता कुमारी, सीमा देवी एवं उषा देवी कुल - 03
वार्ड सं0 13 संजय कुमार हिम्मत सिंहका, दिनेष कुमार भगत, चैताली खां, रुपेष कुमार केषरी, बिपीन कुमार जायसवाल, ब्रज किषोर साह एवं दिपक स्वर्णकार कुल - 07
वार्ड सं0 14 संगिता दारुका, संगिता सिंह एवं सोना सिंह कुल - 03
वार्ड सं0 15 शोभा राउत, रिंकू देवी, सीमा देवी, कबिता चैधरी, एवं निभा देवी कुल - 05
वार्ड सं0 16 राज कुमार मोदी एवं आशोक शर्मा कुल - 02
वार्ड सं0 17 मंजुर आलम, अरबी खातुन, मेहबुब हुसैन, सुशील कुमार, मो0 वसीम अक्तर, मो0 आरीफ एवं असलम परवेज कुल - 07
वार्ड सं0 18 निशा देवी, रेखा देवी एवं आरती मिश्रा कुल - 03
वार्ड सं0 19 राकेश कुमार, शैलेस कुमार गुप्ता एवं सुमन कुमार यादव कुल - 03
वार्ड सं0 20 प्रदीप कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं संजय कुमार सिन्हा कुल - 03
वार्ड सं0 21 सोनी हेम्ब्रम, सुमन किस्कु एवं मेरीमिला सोरेन कुल - 03
कुल 90
अध्यक्ष पद के लिए (नगर पंचायत वासुकिनाथ)
क्र0 नाम पार्टी का नाम
1 पूनम देवी भाजपा
2 मधुमीता देवी झामुमो
3 सुषमा देवी जे0भी0एम0
4 वीणा देवी कांग्रेस
कुल 4
उपाध्यक्ष पद के लिए (नगर पंचायत वासुकिनाथ)
क्र0 नाम पार्टी का नाम
1 शैलेस कुमार राव भाजपा
2 मनीकांत मंडल निर्दलीय
3 उमेश पंडा निर्दलीय
4 अमीत कुमार कांग्रेस
5 राजेश झा झामुमो
6 उज्जवल कुमार मोदी जे0भी0एम0
7 विनोद राय आर0जे0डी
कुल 7
वार्ड पार्षद पद के लिए (नगर पंचायत वासुकिनाथ)
वार्ड संख्या 1 रंजीत किषोर पत्रलेख, जय प्रकाष शर्मा, बैधानाथ पत्रलेख, निमाय बाउरी, अमित कुमार एवं आनन्द सागर कुल - 06
वार्ड संख्या 2 सुनीता देवी, पिंकी देवी, सुबोध मंडल, संगीता देवी, गणेष भंडारी एवं पवन कुमार कुल - 06
वार्ड संख्या 3 लख्खी देवी, तारावती देवी, संगीता देवी एवं प्रेमषिला मुर्मू कुल - 04
वार्ड संख्या 4 सीता देवी एवं कविता देवी कुल - 02
वार्ड संख्या 5 श्यामकांत मरीक, शिदार्थ कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार पाल, मन्टु राय, रितेष कुमार एवं सुनीता देवी कुल - 06
वार्ड संख्या 6 अमर दास एवं पाचु दास कुल - 02
वार्ड संख्या 7 विष्वजीत मोदी, सोमनाथ गन, योगेन्द्र पंडीत, शैल्जा नन्द राय, विरेन्द्र कुमार गण उर्फ विरेन्दन कुमार गन एवं सुचित नारायण सिंह कुल - 06
वार्ड संख्या 8 मिथिलेष कुमार मिश्रा, स्वेता मिश्र, रोजी सिन्हा, सुनिता सिन्हा, संजीव मिश्र एवं  वीरेन्द्र झा कुल - 06
वार्ड संख्या 9 बाहा मुनी टुडू, बैंदेही देवी एवं बच्ची देवी कुल - 03
वार्ड संख्या 10 मनीषा पंडा एवं रिमझिम कुमारी कुल - 02
वार्ड संख्या 11 रम्भा देवी, विसरजनी देवी, वीना देवी, शोभा देवी, जामनी देवी, कौषल्या देवी, विमला देवी एवं वीणा देवी कुल - 08
वार्ड संख्या 12 सुशील कुमार बास्की, परमेष्वर सोरेन, सोनोदी हेम्ब्रम, मंगल सोरेन एवं दिनेष मुर्मू कुल - 05
कुल 56

नोट - नगर पंचायत वासुकिनाथ (आम) चुनाव 2018 वार्ड संख्या 04 से वार्ड पार्षद प्रत्याषी राखी देवी (निर्धारित आयु कम होना 20 वर्ष 1 महीना 12 दिन) एवं वार्ड संख्या 10 से वार्ड पार्षद प्रत्याषी मिक्की देवी (झारखंड सरकार के सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र समर्पित नही किया गया) का नामांकन पत्र स्क्रुटनी के दौरान रद्द किया गया।





Thursday 22 March 2018

दुमका 22 मार्च 2018 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 146 

दुमका 22 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 145 
उपायुक्त मुकेष कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पर समहराणालय सभागार में एक कार्यषाला का आयोजन किया गया। कार्यषाला में फाईलेरिया उन्मूलन हेतू महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। कार्यषाला को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि घर-घर जाकर सहिया अपने पर्यवेक्षण में सभी को फाईलेरिया से बचने के लिए दवा खिलायें। उन्हें इस दवा से किसी भी प्रकार का दुष्परिणाम नही होगा इसके लिए लोगों को जागरुक करे। उन्होंने कहा कि 2 से 4 अप्रैल तक दवा खिलाने का अभियान चलाया जायेगा। सभी ब्लाॅक में विषेष परिस्थिती से निपेटन के लिए रेपिड रिसपाॅस टीम उपलब्ध रहेगी। 
हमें हर हाल में 15 अगस्त 2018 तक जिले को कालाजार मुक्त करना है। कालाजार से निपेटन के लिए कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में घर के अन्दर छिड़काव करायें। किसी भी परिस्थिति में घर के बाहर छिड़काव ना किया जाय। जिला में कुल 276 गांव है जो कालाजार से प्रभावित है। हमें विषेष रुप से उन गांव पर ध्यान देने की जरुरत है। कालाजार से प्रभावित लोगो को अभियान चलाकर उनकी पहचान की जाय। उन्होंने कहा कि लोगों को आसान भाष में कालाजार फाईलेरिया के बारे में समझाया जाय। ग्रामसभा के दौरान उन्हें जागरुक किया जाय। हम सभी को मिलकर इस दाग को दुमका जिला से मिटाना है। विद्यालयों में भी बच्चों के बीच कालाजार से निपटने के बारे में बताया जाय।
उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में कालाजार उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 लोगों को जिला प्रषासन अपने खर्च पर ग्लाईडर से हवाई यात्रा दुमका के आसमान में करायेंगी। उन्हें दुमका जिला के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल को आसमान से दिखाया जायेगा।
इस दौरान उन्होंने ने सभी से विजन 2022 के लिए नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर पूरा करने का निदेष दिया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के विभिन्न इन्डीकेटर पर पूरी ईमानदारी से कार्य किए जाए।
कार्यषाला में उपायुक्त मुकेष कुमार के साथ प्रषिक्षु आई ए एस विषाल सागर, सिविल सर्जन दुमका, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।




दुमका 22 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 144 
झारखंड स्टेट स्पोर्टस प्रमोषन सोसाईटी द्वारा 2017-18 के लिए दुमका जिला के 8 से 12 वर्ष के चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को राँची में आयोजित खेल महाकंुभ में भाग लेने के लिए उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने हरी झण्डी दिखाकर विदा किया। इस महाकंुभ में दुमका से 14 बालिका एवं 103 बालक हिस्सा लेंगे। जिसमें से दुमका से 4 बालिका और 17 बालक को बस के माध्यम से रवाना किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने कहा कि दुमका में प्रतिभा की कोई कमी नही है। यहां के बच्चे बच्चियां में प्रतिभावान है। उन्होंने कहा कि खेल का हमारे जीवन में अलग महत्व है। खेल किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ रखता है तथा खेल में रुची रखने वाले व्यक्ति खेल के माध्यम से समाज, राज्य तथा देष में अपनी एक अलग पहचान बनाते है। उन्होंने सभी बालक बालिका से कहा कि खूब मन लगाकर खेलें। आपको सफलता अवष्य मिलेगी।
दुमका के तीरंदाजी प्रषिक्षक को भी उनके साथ भेजा गया।





दुमका 22 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 143 
नगरपालिका आम चुनाव 2018 के अवसर पर आज नामांकन के पाँचवें दिन नगर परिषद दुमका में अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष पद के लिए 6 एवं वार्ड सदस्य पद के लिए 54 एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ से अध्यक्ष्य पद के लिए 4, उपाध्यक्ष पद के लिए 7 वार्ड सदस्य पद के लिए 48 नामांकन दाखिल किया गया। 
अध्यक्ष पद के लिए (दुमका नगरपालिका)
क्र0 नाम पार्टी का नाम
1 स्वेता झा निर्दलीय
2 ममता साह निर्दलीय
3 अनुपम कुमारी सिंह निर्दलीय
4 निलम देवी आजसु
5 अमीता रक्षित बीजेपी
6 विभा कुमारी निर्दलीय
उपाध्यक्ष पद के लिए (दुमका नगरपालिका)
क्र0 नाम पार्टी का नाम
1 अभिषेक चैरसिया झा0मु0मो0
2 जितेष कुमार दास राजद
3 रमेश मंडल आजसु
4 मो0 शरीफ मु0 लिग कमेटी
5 मनोज कुमार अम्बष्ट कांग्रेस
6 गरीब दास बीजेपी

वार्ड पार्षद पद के लिए (दुमका नगरपालिका)
वार्ड सं0 1 माधुरी देवी एवं रेखा देवी कुल - 02
वार्ड सं0 2 मंजीत मंडल कुल - 01
वार्ड सं0 3 मुन्नी देवी, शेखर कुमार, निरज कुमार, प्रणव कुमार पाठक, संजीव कुमार यादव एवं राजेष वर्मा कुल - 06
वार्ड सं0 4 स्वेता साह, रीना गुप्ता एवं पुनम कुमारी कुल - 03
वार्ड सं0 5 विकास कुमार चैरसिया कुल - 01
वार्ड सं0 6 मो0 मुमताज, पारस कुमार वर्मा, शुषिला दत्ता, कुमार गौरव एवं पंकज कुमार गुप्ता कुल - 05
वार्ड सं0 7 किशोरेन्द्र कुमार दास, जितेन्द्र दास, प्रषांत दास, चन्दन दास एवं हरिहर दास कुल - 05
वार्ड सं0 8 बीना देवी एवं सुनेना शर्मा कुल - 02
वार्ड सं0 9 मिना साह एवं इन्दु देवी कुल - 02
वार्ड सं0 10 राजदेव शर्मा, सरिता सिन्हा एवं कन्हाई प्रसाद साह कुल - 03
वार्ड सं0 12 सरिता कुमारी, सीमा देवी एवं उषा देवी कुल - 03
वार्ड सं0 13 ब्रज किषोर साह एवं दिपक स्वर्णकार कुल - 02
वार्ड सं0 14 सोना सिंह कुल - 01
वार्ड सं0 15 सीमा देवी, कबिता चैधरी, निभा देवी एवं रिंकु देवी कुल - 04
वार्ड सं0 16 आशोक शर्मा कुल - 01
वार्ड सं0 17 सुशील कुमार, मो0 वसीम अक्तर, मो0 आरीफ एवं असलम परवेज कुल - 04
वार्ड सं0 18 रेखा देवी एवं आरती मिश्रा कुल - 02
वार्ड सं0 19 शैलेस कुमार गुप्ता एवं सुमन कुमार यादव कुल - 02
वार्ड सं0 20 मनोज कुमार सिंह एवं संजय कुमार सिन्हा कुल - 02
वार्ड सं0 20 सोनी हेम्ब्रम, सुमन किस्कु एवं मेरीमिला सोरेन कुल - 03

अध्यक्ष पद के लिए (नगर पंचायत वासुकिनाथ)
क्र0 नाम पार्टी का नाम
1 पूनम देवी भाजपा
2 मधुमीता देवी झामुमो
3 सुषमा देवी जे0भी0एम0
4 वीणा देवी कांग्रेस


उपाध्यक्ष पद के लिए (नगर पंचायत वासुकिनाथ)
क्र0 नाम पार्टी का नाम
1 शैलेस कुमार राव भाजपा
2 मनीकांत मंडल निर्दलीय
3 उमेश पंडा निर्दलीय
4 अमीत कुमार कांग्रेस
5 राजेश झा झामुमो
6 उज्जवल कुमार मोदी जे0भी0एम0
7 विनोद राय आर0जे0डी
वार्ड पार्षद पद के लिए (नगर पंचायत वासुकिनाथ)
वार्ड संख्या 1 जय प्रकाष शर्मा, बैधानाथ पत्रलेख, निमाय बाउरी, अमित कुमार एवं आनन्द सागर कुल - 05
वार्ड संख्या 2 पिंकी देवी, सुबोध मंडल, संगीता देवी, गणेष भंडारी एवं पवन कुमार कुल - 05
वार्ड संख्या 3 लख्खी देवी, तारावती देवी, संगीता देवी एवं प्रेमषिला मुर्मू कुल - 04
वार्ड संख्या 4 कविता देवी कुल - 01
वार्ड संख्या 5 शिदार्थ कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार पाल, मन्टु राय, रितेष कुमार एवं सुनीता देवी कुल - 05
वार्ड संख्या 6 पाचु दास कुल - 01
वार्ड संख्या 7 सोमनाथ गन, योगेन्द्र पंडीत, शेनजा नन्द राय, विरेन्द्र कुमार गन एवं सुचित नारायण सिंह कुल - 05
वार्ड संख्या 8 स्वेता मिश्र, रोजी सिन्हा, सुनिता सिंहा, संजीव मिश्र एवं  वीरेन्द्र झा कुल - 05
वार्ड संख्या 9 बाहा मुनी टुडू, बेंदेही देवी एवं बच्ची देवी कुल - 03
वार्ड संख्या 10 मिक्की देवी एवं रिमझिम कुमारी कुल - 02
वार्ड संख्या 11 विसरजनी देवी, वीना देवी, शोभा देवी, जामनी देवी, कौषल्मा देवी, विमला देवी एवं वीणा देवी कुल - 07
वार्ड संख्या 12 सुशीला कुमार बास्की, परमेष्वर सोरेन, सोनीदीा हेम्ब्रम, मंगल सोरेन एवं दिनेष मुर्मू कुल - 05



Wednesday 21 March 2018

दुमका 21 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 142 
नगरपालिका आम चुनाव 2018 के अवसर पर आज नामांकन के चैथे दिन नगर परिषद दुमका में अध्यक्ष पद के लिए 1, उपाध्यक्ष पद के लिए 1 एवं वार्ड सदस्य पद के लिए 38 एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ से वार्ड सदस्य पद के लिए 10 नामांकन दाखिल किया गया। 
अध्यक्ष पद के लिए (दुमका नगरपालिका)
क्र0 नाम पार्टी का नाम
1 अरबी खातुन काँग्रेस
उपाध्यक्ष पद के लिए (दुमका नगरपालिका)
क्र0 नाम पार्टी का नाम
1 विनोद कुमार लाल निर्दलीय

वार्ड पार्षद पद के लिए (दुमका नगरपालिका)
वार्ड सं0 1 उर्मिला शर्मा एवं बीना देवी कुल - 02
वार्ड सं0 2 दुलाल चन्द्र गोराई एवं देवषंकर दे कुल - 02
वार्ड सं0 3 संतोष कुमार कुल - 01
वार्ड सं0 5 मनोज प्रसाद साह एवं कोषलेन्द्र कुमार कुल - 02
वार्ड सं0 6 महेश राम, अमित कुमार रजक एवं कुमार गौरव कुल - 03
वार्ड सं0 7 नरेश तुरी, राज कुमार रजक एवं बंदना दास कुल - 03
वार्ड सं0 8 प्रतिमा कुमारी एवं बिनीता देवी कुल - 02
वार्ड सं0 9 गीता रानी सेन कुल - 01
वार्ड सं0 10 मो0 जहांगीर आलम, शषिकांत उपाध्याय एवं मनोज रक्षित कुल - 03
वार्ड सं0 11 पूर्णिमा देवी, कृष्णा देवी एवं राजकुमारी देवी कुल - 03
वार्ड सं0 13 संजय कुमार हिम्मत सिंहका, दिनेष कुमार भगत, चैताली खां, रुपेष कुमार एवं बिपीन कुमार जायसवाल कुल - 05
वार्ड सं0 14 संगिता दारुका एवं संगिता सिंह कुल - 02
वार्ड सं0 15 शोभा राउत एवं रिंकू देवी कुल - 02
वार्ड सं0 16 राज कुमार मोदी कुल - 01
वार्ड सं0 17 मंजुर आलम, अरबी खातुन एवं मेहबुब हुसैन कुल - 03
वार्ड सं0 18 निशा देवी कुल - 01
वार्ड सं0 19 राकेश कुमार कुल - 01
वार्ड सं0 20 प्रदीप कुमार सिंह कुल - 01

वार्ड पार्षद पद के लिए (नगर पंचायत वासुकिनाथ)
वार्ड संख्या 1 रंजीत किषोर पत्रलेख कुल - 01
वार्ड संख्या 2 सुनीता देवी कुल - 01
वार्ड संख्या 4 सीता देवी एवं राखी देवी कुल - 02
वार्ड संख्या 5 श्यामकांत मरीक कुल - 01
वार्ड संख्या 6 अमर दास कुल - 01
वार्ड संख्या 7 विष्वजीत मोदी कुल - 01
वार्ड संख्या 8 मिथिलेष कुमार मिश्रा कुल - 01
वार्ड संख्या 10 मनीषा पंडा कुल - 01
वार्ड संख्या 11 रम्भा देवी कुल - 01





दुमका 21 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 141 
उपायुक्त मुकेष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में रामनवमी त्यौहार के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाय। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निदेष दिया कि जुलुस निकालने वाले सभी अखाड़ों की पूरी जानकारी जिला प्रषासन के पास रहे। जिन अखाड़ों के पास लाईसेंस नहीं है वेसे अखाड़ों का जुलुस किसी भी कीमत पर नहीं निकालने दिया जाय। उन्होंने कहा कि जुलुस निकलने वाले सभी रूट को अच्छी तरह से देख लिया जाय। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी इस दौरान विधि व्यवस्था पर नजर बनाये रखें। उन्होंने कहा कि अच्छे माहौल में रामनवमी का पर्व सम्पन्न हो यह हम सभी का दायित्व है। सभी अपने अपने कर्तव्य पर रहें। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ों का चिन्हितिकरण कर लें तथा अखाड़ों के वोलेंटियर के नामों को सूचीबद्ध कर लें ताकि विषेष परिस्थिति में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि जुलुस के दौरान डीजे में कोई ऐसा गाना ना बजे जो समाज को तोड़ने का कार्य करता हो। सभी डीजे वालों को यह सूचना दी जाय कि जुुलुस के दौरान अगर किसी प्रकार का भड़काउ गाना बजाया जाता है तो संबंधित जुलुस के सदस्यों के साथ साथ उनपर भी कार्रवाई की जायेगी एवं उनके डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री पर भी नजर रखी जाय तथा छापेमारी कर ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाय। 
पुलिस अधीक्षक किषोर कौषल ने अधिकारियों से कहा कि भौतिक रूप से रूट का सत्यापन कर लें। अगर कोई संवेदनषील जगह महसूष होती हो तो ऐसे जगह से जुलुस को डायवर्ट करें या सुरक्षा कर्मियों को तैनात करें। सभी अखाड़ों के पांच पांच सदस्यों के नाम की सूची अवष्य बना लें। जुलुस के दौरान प्रत्येक जुलुस में फोर्स की तैनाती सुनिष्चित करें। उन्होने सभी थाना प्रभारी से कहा कि स्थानीय स्तर पर सोषल मीडिया पर आप भी नजर रखें। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई करें।    
बैठक में उपायुक्त मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक किषोर कौषल, उप विकास आयुक्त शषिरंजन, प्रषिक्षु आईएएस विषाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार, सभी थाना प्रभारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रेस के प्रतिनिधि, राजनैतिक दल के सदस्य, समाज सेवी एवं गणमान्य उपस्थित थे।


दुमका 21 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 140 
सोशल मीडिया पर फैलायी अफवाहें तो होगी कार्रवाई...
अफवाह फैलाने वालों को जिला प्रशासन ढूंढ निकालेगी...
- मुकेश कुमार, उपायुक्त, दुमका

सोशल मीडिया आज के वक्त में सूचनाओं का त्वरित गति से सम्प्रेषण करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। कुछ ही सेकेन्ड में किसी भी प्रकार की जानकारी इस न्यू मीडिया के माध्यम से बड़े ही आसानी से लोगों तक पहुंच जाती है। फेसबुक, वाह्टसएप, ट्विटर, यूट्यूब आदि तक आज हर लोगों की पहुंच है। इस दौरान कई बार लोग किसी भी संदेश की सत्यता को बिना जांच के प्रेषित करना शुरू कर देते हैं। जो कई बार समाज को बांटने का कार्य करता है। उक्त बातें दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि किसी भी संदेश की सत्यता को बिना जांचे अगर कोई भी व्यक्ति इसे संप्रेषित करता है तो उक्त व्यक्ति के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। अफवाह फैलाने में उनकी भी भुमिका समझी जायेगी। उन्होेंने कहा कि जिला प्रशासन ऐसे असमाजिक तत्वों से निपटना अच्छी तरह जानती है। कोई भी व्यक्ति अगर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाता पाया जाता है तो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। जिला प्रशासन असमाजिक तत्वों और सोषल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रख रही है। इसके लिए एक टीम का भी गठन किया जा चुका है। जो पूरी तरह से सोशल मीडिया पर नजर रखेगा।

Tuesday 20 March 2018


दुमका 20 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 139 

दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने प्रखंड दुमका के गांव घासीपुर में इसाफ संस्था दुमका के द्वारा महिला एवं पुरुष को दिये जा रहे बांस हस्तकला षिल्क का परिषिक्षण सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जिला में बांस कि अत्याधिक उपलब्धता है। आप सभी इस ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से बांस द्वारा निर्मित टेबल लेम्प, डस्टबीन, लॉन्ड्री बैग इत्यादि चीजों की ट्रेनिंग लेकर इन सामग्रियों को बनाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बालीजोर में महिलाऐं हड़िया बेचना छोडकर बाली फुट वेयर बनाती है ठीक उसी प्रकार से आप भी हड़िया बेचना छोड़कर बांस से निर्मित वस्तुओं को बनाकर अपने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते है। उन्होंने उपस्थित महिलओं से कहा कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजे ताकि वह पढ़ाई कर आगे कुछ बन सके और आपके साथ-साथ जिला, राज्य और देष का नाम ऊँचा कर सके। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सरकार के द्वारा जो भी योजनाऐं चलायी जा रही है वे सारी योजनाऐं का लाभ हर जरूरतमंद को मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मुकेष कुमार के साथ उप विकास आयुक्त शषिरंजन, प्रषिक्षु आई ए एस विषाल सागर, अजीत सेन आदि उपस्थित थे।





दुमका 20 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 138 
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने गोद लिए गए षिकारीपाड़ा प्रखंड के मुड़ायाम पंचायत के बालीजोर ग्राम पहुंचकर गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाली फुटवियर के नये सेड का उद्घाटन किया। महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे चप्पल का भी अवलोकन किया।
उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से कहा कि बहुत जल्द विभिन्न विभागों के पदाधिकारी गांव का भ्रमण करेंगे। आपकी जरुरतों को पूरा करने के लिए कई सरकारी योजनाऐं जरूरतमंदों को दी जायेगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपनी जरूरत के हिसाब से गांव के विकास के लिए योजनाऐं बनायें जिला प्रषासन आपकी जरुरत को हर हाल में पूरा करेगा। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेष दिया कि स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों को जूता, टी-षर्ट एवं नेट उपलब्ध कराये ताकि यहां के बच्चे खेलकूद में भी अपनी एक अलग पहचान बना सके। उन्होंने निदेष दिया कि गांव में चल रहे विकास कार्यों की मॉनिटरिंग खुद करे ताकि सारे कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके।
इस दौरान उन्होंने बाली फुटवियर चप्पल को खरीदा और ग्रामीणों से अपील किया कि आप सभी बाली फुटवियर द्वारा निर्मित चप्पल को खरीदे और इसका इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि दुमका जिले के साथ-साथ अन्य जिलें में भी बाली फूट वेयर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है जिला प्रषासन महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना चाहती है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि  किसी भी प्रकार की परेषानी हो तो सिधे मुझसे मिले। आपकी हर परेषानी को दूर किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मुकेष कुमार के साथ उप विकास आयुक्त शषिरंजन, प्रषिक्षु आई ए एस विषाल सागर, अजीत सेन आदि उपस्थित थे।





Monday 19 March 2018

दुमका 19 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 137 
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में निति आयोग द्वारा घोषित पिछड़े जिलों के लिए वार्षिक कार्य योजना 2018-22 बनाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि निति आयोग द्वारा घोषित 115 पिछड़ों जिलों में दुमका जिला का नाम भी शामिल है । बैठक में उप विकास आयुक्त शषिरंजन, जिला योजना पदाधिकारी अरूण कुमार द्विवेदी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वेता भारती, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सुधाकांत झा एव ंके के वर्मा के साथ समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को संबंधित आंकड़े उलब्ध कराने का निदेष दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपना लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें। नीति आयोग द्वारा सभी विभाग को एक लक्ष्य दिया गया है। उसे हर हाल में हमें निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होगा।