Tuesday 17 December 2019

दिनांक- 12 दिसम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-2222

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश्वरी बी के कार्यालय में व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने निर्वाची पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी ली।उन्होंने विधानसभा हेतु प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक को तैयारियों से संबंधित जानकारियां दीं। उन्होंने व्यय प्रेक्षक को चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों से सम्बंधित मुख्य बिदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में जिन बूथों पर कम मतदान हुआ वहां विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।इस दौरान चुनाव कार्य हेतु लगने वाले वाहनों की उपलब्धता आदि से सम्बंधित जानकारियां भी उन्हें दी।
इस बैठक में व्यय प्रेक्षक रोशन एम थॉमस, व्यय प्रेक्षक भीम रत्न रावत, निदेशक डीआरडीए प्रेरणा दीक्षित, निर्वाची पदाधिकारी(दुमका) राकेश कुमार, निर्वाची पदाधिकारी(जामा) सुनील कुमार, निर्वाची पदाधिकारी(शिकारीपाड़ा) विनय मनीष आर लकड़ा, निर्वाची पदाधिकारी(जरमुंडी) अल्बर्ट बिलुंग, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment