Wednesday 24 February 2021

दिनांक- 23 फरवरी 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0166

 दिनांक- 23 फरवरी 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0166

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव श्री हीरालाल मंडल के द्वारा दुमका जिला अंतर्गत निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत शिकारीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण किया गया। जिसमें सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विनय मनीष आर लकरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक दास की उपस्थिति में प्रखंड कार्यालय शिकारीपाड़ा में बैठक किया गया। जिसमें मतदाता सूची में व्याप्त त्रुटियों के निष्पादन हेतु विभिन्न निर्देश दिए गए। इसी क्रम में संयुक्त सचिव हीरालाल मंडल द्वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 172, 173, 143 एवं 145 का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्धारित समय अंतराल में अपने पोषक क्षेत्र का भ्रमण करने एवं नए मतदाता को जोड़ने, डुप्लीकेट एवं मृत मतदाता को मतदाता सूची से हटाने आदि के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया।

No comments:

Post a Comment