Wednesday 24 February 2021

दिनांक- 24 फरवरी 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0167

 दिनांक- 24 फरवरी 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0167

===========================

मयूराक्षी सिल्क के माध्यम से महिलाएं हो रही हैं सशक्त...


देश मे मयूराक्षी सिल्क की एक अपनी अलग पहचान है...

===========================

मयूराक्षी सिल्क के माध्यम से ना सिर्फ महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है बल्कि महिलाएं सशक्त भी हुए हैं।समाज,राज्य और देश में मयूराक्षी सिल्की एक अपनी पहचान है।उक्त बातें उपायुक्त राजेश्वरी बी ने झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्थानीय विपणन कार्यशाला के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से झारक्राफ्ट ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है ठीक उसी प्रकार से दुमका के मयूराक्षी सिल्क नेभी बहुत कम समय मे एक अलग ब्रांड वैल्यू बनायी है।उन्होंने कहा कि मयूराक्षी सिल्क्स बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी है और यह महिला सशक्तिकरण का एक बेहतर उदाहरण है। सरकार और जिला प्रशासन उन्हें हुनरमंद बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।कहा कि मयूराक्षी सिल्क की मार्केटिंग एक बड़ी चुनौती है।जिला प्रशासन तकनीकी रूप से मयूराक्षी सिल्क  को समृद्ध बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मयूराक्षी सिल्क के सभी उत्पाद उच्च कोटि के हैं तथा लगातार इनकी मांग बढ़ रही है।अलग-अलग जगहों से लगातार आपूर्ति के लिए मांग किए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले डोकरा आर्ट के लिए भी प्रशिक्षण दिया गया था तथा मेट्रो सिटी एवं अन्य शहरों में जिस तरह की मांगे हैं,उसी अनुरूप उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं विभाग मिलकर महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके आय में वृद्धि के लिए कार्य कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment