Monday 4 May 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या  097 दिनांक - 01/05/2015

आज दिनांक 01/05/2015 को मई दिवस से अवसर पर दुमका जिला के समाहरणालय सभागार में mik;qDr] nqedk Jh jkgqy dqekj flUgk dh v/;{krk esa श्रम विभाग के द्वारा जिले के असंगठित कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से श्रम शक्ति पहचान अभियान प्रारम्भ किया गया। इस हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त, दुमका, अनुमण्डल पदाधिकारी, अध्यक्ष नगर पर्षद, उप श्रमायुक्त, श्रम अधीक्षक,  जिला पंयाचती राज पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी, UWIN के कार्यक्रम प्रबंधक, जन प्रतिनिधिगण, ट्रेड युनियन के प्रतिनिधिगण, प्रज्ञा केन्द्रों के प्रतिनिधिगण, श्रम विभाग के सभी पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे।                  कार्यशाला में श्री हेम कृष्ण दास, श्रम अधीक्षक के द्वारा सर्वप्रथम विषयवस्तु की जानकारी दी गई। तत्पश्चात् श्री राकेश प्रसाद, उप श्रमायुक्त, सं.प. प्रमंडल, दुमका के द्वारा विस्तार से बताया गया कि कौन-कौन असंगठित कर्मकार के तहत आते हैं। इस अभियान के माध्यम से किस प्रकार उनका निबंधन कराना है, तथा उन्हें किन-किन योजनाओं का लाभ मिलना है। सके बाद नगर पर्षद अध्यक्ष श्रीमति अमिता रक्षित के द्वारा सभी जन प्रतिनिधियों को आह्वान किया गया कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस योजना की जानकारी पहुँचाऐं। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा भी इस निबंधन अभियान को व्यापक स्वरुप देने का आह्वान् किया गया। उपायुक्त, दुमका श्री राहुल सिन्हा के दवारा मई दिवस की एतिहासिकता की चर्चा करते हुए विस्तार से असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना, 2008 की चर्चा करते हुए सभी प्रतिभागियों से ज्यादा से ज्यादा असंगठित मजदूरों को निबंधित कराने की अपील की गयी एवं सभी को दिलोजान से इस निबंधन अभियान (01 मई से 10 मई 2015 तक) में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आह्वान् किया गया। अन्त में, श्रम अधीक्षक के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

No comments:

Post a Comment