Tuesday 11 April 2017

साहेबगंज, 03 अप्रैल 2017 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 171

साहेबगंज के साथ-साथ संताल परगना में बहेगी विकास की बयार... 
6 अप्रैल 2017 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के साथ-साथ साहेबगंज और पूरे संताल परगना को कुल 6 योजनाओं साहेबगंज में गंगा नदी पर 4 लेन पुल का षिलान्यास, साहेबगंज में बंदरगाह का षिलान्यास, 311 किमी0 लम्बे गोविन्दपूर जामताड़ा दुमका साहेबगंज हाईवे का लोकार्पण, साहेबगंज जिला न्यायालय परिसर में 90 के डब्ल्यू पी सौर उर्जा शक्ति एवं सदर अस्पताल साहेबगंज में 70 के डब्ल्यू पी उर्जा यूनिट का अधिष्ठापन, 956 नवनियुक्त पहाड़िया विषेष वाहिनी के आरक्षी के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण साथ ही कैषलेष झारखण्ड के लिए सखी मंडल के महिला उद्यमियों के बीच एक लाख स्मार्ट मोबाईल फोन का वितरण की सौगात मिलेगी।
गंगा नदी पर पुल नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के लोग जल मार्ग से नदी को पार करते आ रहे थे यह एक समय साध्य एवं दुरह कार्य है। साहेबगंज से मनिहारी तक 4 लेन गंगा पुल का निर्माण जिसकी कुल लम्बाई 21.900 किमी जिसमें 6.00 किमी का पुल एवं 6.00 का मनिहारी बाईपास को जोडे़गा। पुल की कुल लागत 2266 करोड़ रुपया है। जिससे झारखण्ड एवं बिहार का सीधा सम्पर्क स्थापित होगा ही साथ ही इस पुल के निर्माण से बिहार राज्य होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों से भी झारखण्ड का सड़क मार्ग का सीधा सम्पर्क हो जायेगा। इस सम्पर्क से झारखण्ड में आर्थिक व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों में वृद्धी होगी जिससे राज्य का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा। 
साहेबगंज में गंगा नदी पर बंदरगाह के निर्माण से साहेबगंज के साथ साथ झारखण्ड का नाम भी विष्व के मानचित्र पर आ जायेगा साथ ही आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। जिससे राज्य के आर्थिक विकास के साथ-साथ स्किल्ड श्रमिकों का भी विकास होगा और बड़ी संख्या मंे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के विभिन्न अवसर प्राप्त होंगे।    
       राज्य के पूर्वोत्तर भाग से सुगम सम्पर्क स्थापित करने एवं संताल परगना के सर्वांगीण विकास के उद्देष्य से गोविन्दपुर-जामताड़ा-दुमका-बरहेट-साहेबगंज पथ का उद्घाटन किया जायेगा। 311 किमी0 लम्बे गोविन्दपूर जामताड़ा दुमका साहेबगंज हाईवे पुल निर्माण से झारखण्ड सहित मध्य भारत का संपर्क बिहार के पूर्वोत्तर हिस्से से होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों तक बनेगा। साथ ही गोविन्दपुर साहेबगंज सड़क के माध्यम से छभ्.2 से छभ्.80 और छभ्.131। का सीधा सम्पर्क स्थापित हो सकेगा। इस परियोजना को कुल 1368 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा। जिससे व्यापारिक, आर्थिक एवं सामाजिक परिदृष्य में बदलाव आयेगा। हाईवे के निर्माण से भारत का सम्पर्क सीधा मयन्मार तक होगा। जिससे राष्ट्रीय अखंडता और एकता को बढ़ावा मिलेगा। 
ग्रिड केनेक्टेड रूफटाॅप सोलर पावर प्लांट योजना के तहत साहेबगंज स्थित जिला न्यायालय परिसर में 90 के डब्ल्यू पी सौर उर्जा शक्ति एवं सदर अस्पताल साहेबगंज में 70 के डब्ल्यू पी उर्जा यूनिट का अधिष्ठापन किया जायेगा। इस प्लांट से स्थिर वोल्टेज पर निर्वाध बिद्युत सफलाई उपलब्ध रहेगी तथा ग्रीड पर निर्भरता कम होगी। सौर उर्जा पर्यावरण के दृष्टिकोण से एक स्वच्छ एवं हरित उर्जा है। साथ ही कार्बन उत्सर्जन कम करने में सहायक है। जिसके उत्पादन से प्रदूषण घटता है। रखरखाव में कम खर्च बैट्री बैकअप होने के कारण डीजल जनसेट पर निर्भता में कमी आयेगी। 
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 956 नवनियुक्त पहाड़िया विषेष वाहिनी के आरक्षी के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा। जिससे पहाड़िया बटालियन से सषक्त होगा पहाड़िया समुदाय सषक्त होगा। इन जनजातियों का रहन-सहन, सामाजिक, आर्थिक एवं षैक्षणिक स्थिति सामान्य मुख्यधारा से भी अत्यंत पीछे रहने के कारण इनके जीवन स्तर को उपर उठाने, आर्थिक पिछडेपन को दूर करने, इन्हें विकास के मुख्यधारा में लाने एवं इनके लिए रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देष्यों की पूर्ति हेतु राज्य सरकार द्वारा पहल की गई। 
आदिम जनजाति पहाड़िया अब अपने गौरवपूर्ण अतीत की ओर लौट रहे हैं खुषहाल हो रहे 956 पहाड़िया अभ्यर्थियों का चयन पहाड़िया बटालियन के लिये किया गया है। इनमें 689 पुरुष 252 महिला हैं।
पहाड़िया बटालियन में पहाड़िया समुदाय के अधिकत्तर अभ्यार्थी अपने-अपने परिवार के पहले व्यक्ति है जो सरकारी सेवा में आये है। इन उम्मीदवारों की लगन निष्ठा में कुछ कर गुजरने की जबरदस्त जुनून हैं।
कैषलेष झारखण्ड को बढ़ावा देने के लिए सखी मंडल के महिलाओं के बीच 1 लाख स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा जिससे सखी मंडल को और भी सषक्त और आधुनिक बनाया जायेगा।


No comments:

Post a Comment