Wednesday 26 April 2017

दुमका, 22 अप्रैल 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 212

टी0 एस0 पी0 योजना अन्तर्गत अग्र परियोजना केन्द्र, आसनबनी द्वारा वन विभाग के विश्रामगार गृह परिसर दिगलपहाड़ी में तसर उत्पादकों का संगठनात्मक संरचना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कामण्ड क्षेत्र के लगभग 300 तसर कीटपालकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सुधीर कुमार सिंह सहायक उद्योग निदेषक (रेषम) संथाल परगना, दुमका ने संबोधित करते हुए बताया कि संगठन क्या चीज है, संगठन क्यों आवष्यक है, संगठन का क्या स्वरुप होता है।
तसर उत्पादकों का संगठन होने से क्या फायदा हो सकता है। इसके माध्यम से तसर रो0मु0च0 उत्पादन से तसर रेषम कपड़ा कैसे तैयार किया जा सकता है। संगठन के द्वारा स्वरोजगार को कैसे बढ़ाया जा सकता है। इस सभी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाष डाले।
इस कार्यक्रम को शम्भूनाथ झा प्रबंधक ने संबोधन करते हुए कहा कि संगठन के द्वारा तसर कीटपालकों में जागृति पैदा कर उत्पादन को और बढ़ाया जा सकता है जिससे आपलोगों का आमदनी बढ़ सकता है। विचैलियों से बचा जा सकता है।
मो0 खादीम अतीक अग्र परियोजना पदाधिकारी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि संगठित होकर एक साथ मिलकर अड्डा बाड़ी का सफाई किया जा सकता है संगठित होने से जंगल में लगे तसर खाद्य पौधों को कटाई से बचाया जा सकता है।
मंच का संचालन मो0 नईमुद्दीन अग्र परियोजना पदाधिकारी ने किया। इस कार्यक्रम में रामलखन प्रकाष, विनय रंजन, धुनीराम हेम्ब्रम, राजू साह, मानवेल आदि उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment