Wednesday 23 October 2019

दिनांक-23 अक्टूबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1905

लगभग 33 हजार किसानों को दी गयी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की द्वितीय क़िस्त...

आत्मा सभागार में किसानों के बीच मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के द्वितीय क़िस्त का वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल 6 करोड़ 6 लाख 65 हजार 3 सौ 14 रुपये (रु 60665314) दुमका जिला के 33 हजार 15 किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गयी।

सरकार की पूरी टीम आपको आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है...

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के माध्यम से किसानों को सम्मान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि नई-नई तकनीकों का उपयोग खेती करने के लिए करें ताकि आय में वृद्धि हो सके सरकार की पूरी टीम आपको आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। खेती करने के लिए जो भी जानकारियां आपको अपने पूर्वजों से मिली है,उसका उपयोग करते हुए तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही जानकारियों को उन्नत कृषि के लिए तथा आय वृद्धि के लिए इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।आप आर्थिक रूप से सशक्त हो। आपके बच्चों का भविष्य बेहतर हो।आपके जीवन स्तर में सुधार आए यही सरकार की सोच है। जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ लें। जब तक आप जागरूक नहीं होंगे,तब तक सरकार की योजनाएं सफल नहीं हो सकती है।

सरकार ने किसानों को सम्मान देने का कार्य किया है...

किसानों को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। किसानों को इस योजना के तहत खेती योग्य भूमि के आधार पर राशि उपलब्ध कराई जाती है। किसानों को महाजनों के पास ना जाना पड़े,उन्हें किसी प्रकार का ब्याज साहूकारों को ना देना पड़े। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना तथा किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सम्मान देने का कार्य किया है। किसान पूर्व में ब्याज में पैसा लेकर खेती करते थे जिससे उन्हें कई प्रकार की परेशानियां होती थी साथ ही उनका आय ब्याज में ही चला जाता था। इस दौरान उन्हें अपने आत्म सम्मान में ठेस पहुंचता था। केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार ने किसानों के दर्द को समझा है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके आय में वृद्धि के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बहुत ही जल्द किसान मेला का आयोजन कर उन्हें नई-नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा उन्नत तकनीक सीखने हेतु इजराइल भेजे गए किसान इस दौरान अपने अनुभव को साझा करेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि परंपरागत खेती को नहीं छोड़े लेकिन नए नए तकनीक से जुड़कर अपने पैदावार को बढ़ाने का कार्य करें।

नए-नए तकनीक का उपयोग कर पैदावार को बढ़ाए...

कृषि विभाग के उपसचिव कृष्ण कुमार पांडे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। आज हमारे देश की जनसंख्या बढ़ी है लेकिन कृषि योग्य भूमि कहीं ना कहीं घटते जा रही है।आज आवश्यकता है कि हम उन्नत तकनीक का उपयोग कर कम भूमि में अधिक उत्पादन करें। नए-नए तकनीक का उपयोग कर पैदावार को बढ़ाए। सीमित भूमि में उत्पादकता बढ़ाना आज की जरूरत है। उन्होंने किसानों से कहा कि तकनीक से संबंधित जानकारी प्राप्त करें तथा खेती में इसका लाभ उठाएं।उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि आशीर्वाद योजना एवं किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से अन्नदाताओं को सम्मान देने का कार्य किया है। हमारे किसान भाइयों को कृषि के दौरान पैसा का आभाव नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए क्या योजना चलाई जा रही है।प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ने किसानों की चिंता की है आपके आय को बढ़ाने के लिए आप को सशक्त करने के लिए सरकार उक्त योजना के माध्यम से राशि उपलब्ध करा रही है। सरकार द्वारा दी गई राशि का उपयोग सही ढंग से करें तथा प्रयास करें कि उक्त राशि को प्रत्येक वर्ष बेहतर ढंग से खेती कर बढ़ाने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करना...

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि द्वितीय किस्त की राशि आपके खाते में पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है।किसानों को खेती करने के लिए साहूकारों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। आने वाले वर्षों में किसानों की आय दोगुनी हो इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किसानों को राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

पहली बार सरकार ने किसानों की चिंता की है...

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सोनी हेम्ब्रम ने कहा कि पहली बार सरकार ने किसानों की चिंता की है। मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के माध्यम से किसानों को राशि उपलब्ध कराकर सरकार ने उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है। उन्होंने किसानों से कहा कि नए-नए तकनीक का उपयोग कर तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अपने आय को बढ़ाने का कार्य करें। सरकार तथा जिला प्रशासन निरंतर आपके हित के लिए कार्य कर रही है। किसानों की आय को दोगुना करना सरकार का संकल्प है।

100 लाभुकों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया...

इस दौरान भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा 90% अनुदान पर 100 लाभुकों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया। मनोज पंडित जामा,अर्जुन पंडित जामा,दोगन हेंब्रम दुमका तथा चंद्रमा राय जामा को सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, अपार समाहर्ता सुनील कुमार, उप सचिव कृष्ण कुमार पांडेय, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, जिला उद्यान पदाधिकारी ओम प्रकाश चौधरी,भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुबोध प्रसाद सिंह,परियोजना निदेशक आत्मा देवेश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि सोनी हेम्ब्रम, जेडएआरएस डॉ ए के साहा,इफको के प्रबंधक नवीन चंद्र, पशुपालन पदाधिकारी डॉ सरवर,सहित बीटीएम,एटीएम,बीओ तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।










No comments:

Post a Comment