Friday 25 October 2019

दिनांक-25 अक्टूबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1939

जनता दरबार मे बड़ी संख्या में पहुँचे लोग...

उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने उपायुक्त राजेश्वरी बी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
सुकन्या योजना,कृषि आशीर्वाद योजना,मुद्रा योजना,बंदोबस्त से संबंधित, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना,राशन कार्ड,नियमितिकरण से संबंधित मामले मुख्य रूप से जनता दरबार मे सामने आए।
उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया। कई लोगों के शिक़ायत पर उन्होंने कहा कि विभाग की टीम पहुँचकर जांच करेगी एवं समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।उन्होंने लोगों से कहा कि जनता दरबार के बारे में अपने आस पास के लोगों को भी जानकारी दें ताकि उनकी भी समस्याओं को दूर किया जा सके।
इस दौरान उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के ही उद्देश्य से कुछ दिन पूर्व "प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याओं को दूर किया गया। लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि जनता दरबार का आयोजन समय समय पर किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को जानकर उसका समाधान किया जा सके।उन्होंने प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निदेश दिया है कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को विधिसम्मत प्रखंड स्तर पर दूर किया जाय ताकि उन्हें मुख्यालय तक नहीं पहुँचना पड़े। प्रखंड में शिकायत लेकर आने वाले लोगों से मिलें उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें ताकि लोगों में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।




No comments:

Post a Comment