Saturday 19 October 2019

दिनांक-19 अक्टूबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1853

जहाँ नारी की पूजा की जाती है वहीं ईश्वर का निवास होता है.....

इंडोर स्टेडियम, दुमका में प्रमंडलस्तरीय उज्ज्वला दीदी सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में नारीशक्ति को सम्मान विरासत में दी गई है। कहा गया है ‘‘जहाँ नारी की पूजा की जाती है वहीं ईश्वर का निवास होता है।’’ इसी क्रम राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने की ठानी है, ताकी वे स्वयं सम्मान के साथ जीये। महिला शक्ति को समाज की शक्ति और राज्य की शक्ति बनाना उज्ज्वला दीदी सम्मेलन का उद्देश्य है। हमारी माताओं बहनों के ही कारण आज भी कुटुंब व्यवस्था हमें देखने को मिलती है और इसकी चर्चा विदेशों में भी होती है। महिलाएं परिवार को एक साथ लेकर चलने का कार्य करती है। महिलाओं में कष्ट सहने की अदभूत शक्ति होती है। वे अपनी जरूरतों को भी छुपा लेती है। लेकिन सरकार ने महिलाओं के दर्द को समझा है उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में कई कार्य किए हैं।
महिलाएं सम्मान के साथ जी सकें इसे ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को लागू किया है। महिला शक्ति को राज्य की शक्ति बनाना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं । मौका मिलने की जरूरत है हमारी माताएं बहने किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेंगी। कार्यक्रम में संथाल परगना अंतर्गत सभी जिले से उज्ज्वला दीदी सम्मलित हुई। 
कार्यक्रम के उपरांत राजभवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पत्रकारों से बातचीत की।




No comments:

Post a Comment