Thursday 27 November 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 254 दिनांक - 27/11/2014
मीडिया कोषांग
आज दिनांक 27/11/2014 को दुमका जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन गुरूवार को 12 प्रत्याषियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। दुमका विधानसभा क्षेत्र के लिए झामुमो प्रत्याषी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा प्रत्याषी लुईस मरांडी, झाविमो प्रत्याषी बबलू मुर्मू, जरमंुडी विधानसभा क्षेत्र के लिए झामुमो प्रत्याषी हरि नारायण राय, भाजपा प्रत्याषी अभयकांत प्रसाद, राजद से वरूण कुमार, झाविमो से देवेन्द्र कुंवर, निर्दलीय उमांकात राउत, जामा से झामुमो की सीता मुर्मू उर्फ सीता सोरेन, झाविमो से सुखलाल सोरेन, भाजपा से सुरेष मुर्मू और षिकारीपाड़ा से झाविमो के परितोष सोरेन ने नामांकन दाखिल किया। दुमका विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य प्रत्याषियों ने निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार के पास नामांकन दाखिल किया। वहीं जरमुंडी से झामुमो प्रत्याषी हरि नारायण राय ने निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता मनोज कुमार रंजन के समक्ष, नामांकन दाखिल किया, जबकि जामा क्षेत्र के प्रत्याषियों ने जामा के निर्वाची पदाधिकारी सह निदेषक एन0ई0पी0 राॅबिन टोप्पो, और षिकारीपाड़ा के प्रत्याषी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता उदय प्रताप के पास अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।







No comments:

Post a Comment