Monday 24 November 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 248 दिनांक - 24/11/2014
मीडिया कोषांग
आज दिनांक 24/11/2014 को दुमका स्वीप कोर कमिटी की बैठक उप विकास आयुक्त, दुमका की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजित की गई। सर्वप्रथम स्वीप कैलेण्डर के अनुसार अबतक किये गये कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि सभी प्रखंडो में मतदाता सुविधा केन्द्र खोला गया है। जिसमें सात प्रखंड दुमका सदर, सरैयाहाट, रामगढ़, जरमुण्डी, जामा, रानेष्वर एवं षिकारीपाड़ा में प्रज्ञा केन्द्र में एवं शेष तीन मसलिया, काठीकुण्ड एवं गोपीकान्दर प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सुविधा केन्द्र बनाया गया है। मतदाता सुविधा केन्द्र पर ही फर्म 6 उपलब्ध कराने का निर्देष अध्यक्ष-सह-उप विकास आयुक्त स्वीप कोर कमिटी द्वारा दिया गया। झारखण्ड रांची से आये 56 फ्लैक्स/बैनर को मतदाता जागरूकता हेतु शहर के विभिन्न स्थलों पर लगाये जाने का निर्देष दिया गया। बैठक में स्वीप कोर कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment