Wednesday 22 March 2017

दुमका, 22 मार्च 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 158
सूर्य सा अनुषासित एवं चंद्रमा सा षीतल बनें...
- द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल झारखण्ड
झारखण्ड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के संताल परगना दौरे के दूसरे दिन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका जिला के काठीकुण्ड स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। राज्यपाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की एवं विद्यालय का निरीक्षण किया।
बेटा और बेटी में भेदभाव खत्म करें...
इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कम संसाधन में यहाँ के बच्चे अच्छा कर रहे हैं। दुमका जिले का महिला साक्षरता दर 64 प्रतिषत है जो अपने आप में गर्व की बात है लेकिन इसे और भी बढ़ाने की जरूरत है। आज के युग में गुणवत्तायुक्त षिक्षा की जरूरत है। छात्राओं से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसा काम नहीं है जो आप नहीं कर सकते। मल्टीटैलेंटेड बने और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ें उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में भेद भाव आज भी है लेकिन षिक्षा और जागरूकता से इस भेद भाव को खत्म कर सकते हैं।
देष को आपकी जरूरत है...
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यहां के बच्चे राष्ट्रीय खेलों में भी अपना प्रदर्षन कर चुके हैं। जीवन में कई सारी चुनौतियां आयेंगी आप डटकर उसका मुकाबला कीजिये। मुझे विष्वास है कि आप हर क्षेत्र में विजयी होंगे। अपने दायित्व को समझें तथा साथ में परिवार राज्य और देष के दायित्वों को महसूस करने का प्रयास करें। देष को आपकी जरूरत है, देष आपका इन्तजार कर रहा है। माता पिता अगर आपको जन्म देते है तो षिक्षक ही हैं जो आपको ज्ञान और गुण देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य सा अनुषासित एवं चंद्रमा सा षीतल बनें। जीवन में बहुत सारी परेषानियाँ आयेंगी। एक बात हमेषा याद रखें कि बड़े पहाड़ के मिलने से भी नदी बहना बन्द नहीं करती। हर चमकीली चीज सोना नहीं होती गलत और सही को समझें। झारखण्ड की हर बच्चियाँ परी है आप बहुत ही कीमती हो-अपने लक्ष्य को समझे एवं लक्ष्य प्राप्ति तक लगातार प्रयास करते रहे। अपने चरित्र से अपने देष राज्य, परिवार और अपने विद्यालय का नाम रौषन करें। उन्होंने कहा कि साधारण रहते हुए सबसे अलग बने।
शराब न पीयें और न पीने दें...
इसके बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आईटीडीए अस्पताल काठीकुण्ड का निरीक्षण किया एवं सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया राज्यपाल ने अस्पताल के सभी वार्ड का निरीक्षण कर डाॅक्टरों को अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाने को कहा। अस्पताल के मरीजों से बात करते हुए उन्होने कहा कि अपने आप को स्वस्थ रखने का प्रयास करें। बुरी आदत को छोड़ें एवं अच्छी आदतों को अपनायें। उन्होंने कहा कि अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। शराब न पीयें और न पीने दें। साथ ही उन्होंने अस्पताल में नेत्र जांच सह मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा षिविर का भी उद्घाटन किया।
















        

No comments:

Post a Comment