Thursday 23 March 2017

दुमका, 23 मार्च 2017 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 161

बच्चों आप आगे बढ़ो देष आगे बढ़ेगा...
-द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल, झारखण्ड
झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के संताल परगना के तीसरे दिन राज्यपाल ने दुमका जिला के जरदाहा स्थित मिनी टूल्स रूम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। 
छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी से मन लगाकर करें। कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता कहा कि यहां के बच्चों में अपार प्रतिभा है और कुछ करने की क्षमता है। इनपर लगातार ध्यान दिया जाय तो ये जिला, राज्य और देष का नाम ऊँचा करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखण्ड सभी दृष्टिकोण से सबसे उत्तम प्रदेष है। हमारे प्रदेष में स्किल्ड लोगों की कमी के कारण हमें बाहर से लोगांे को बुलाते है। लेकिन यहां के बच्चों को देखकर जिस प्रकार यहां के बच्चे स्किल्ड हैं अब वह दिन दूर नहीं जब यहां के बच्चों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां की मषीनें बिल्कुल आधुनिक हैं। इसलिये यहां के बच्चे भी आधुनिक होंगे मुझे पूरा विष्वास है। उन्होंने कहा कि आप आगे बढ़ेगे देष आगे बढ़ेगा। इससे पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मिनी टूल्स रूम परिसर का भ्रमण किया एवं सारे उपकरणों को देखा। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बच्चांे के बीच सर्टिफिकेट का भी वितरण किया। मिनी टूल्स रूम के प्राचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया साथ ही छात्रों ने भी स्वनिर्मित स्मृति चिन्ह राज्यपाल को भेंट किया।   






     

No comments:

Post a Comment