Wednesday 22 March 2017

दुमका, 22 मार्च 2017 
 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 159

दृढ़ संकल्प से ही परिवर्तन संभव है...
- द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल झारखण्ड
झारखण्ड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका के हिजला ग्राम स्थित बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने बाल सुधार गृह के सारी व्यवस्थाओं एवं उनके पठन पाठन का जायजा लिया। वहां रह रहे बच्चों से बात करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जिन्हें भगवान ने सोचने समझने एवं गलत सही का चयन करने के लिए विवेक दिया है। मनुष्य का काम किसी को दुःख देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को दुःख पहुंचे। जीवन में प्रयास करें कि आपके वजह से अधिक से अधिक लोगों को सुख की प्राप्ति हो। उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छे कार्य को करने के लिए एक संकल्प की जरूरत होती है और तभी परिवर्तन आयेगा जब आपके मन में एक संकल्प होगा। मन के संकल्प को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आपका चरित्र से ही आपका परिचय होता है। माता-पिता, परिवार, समाज और राष्ट्र के सामने बेहतर चरित्र का उदाहरण रखें। आपका चरित्र ऐसा हो कि समाज के लोग आपके जैसे बनने की प्रेरणा दूसरों को भी दें। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के बच्चे प्रतिभाषाली है यहां के बच्चांे में सभी कार्य करने की क्षमता है और कर सकते हैं। लेकिन एक बात हमेषा ध्यान रहे कि प्रतिभा का उपयोग सही दिषा में हो। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने प्रषासन को परामर्ष दिया कि बच्चों के बीच महत्वपूर्ण व्यक्तियों का संवाद हो उन्हें प्रेरक जीवन और कहानियों से हमेषा अवगत कराया जाय ताकि ये बच्चे अपने जीवन को सही दिषा दे पायें। 
निरीक्षण के क्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों के रसोई, शयन कक्ष, एवं कक्षा आदि का निरीक्षण किया एवं वहां रह रहे 38 बच्चों से परिचय प्राप्त किया।





No comments:

Post a Comment