Tuesday 1 October 2019

दिनांक-1अक्टूबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1747

दुमका के गांधी मैदान में अध्यात्म दर्शन मेला का शुभ उद्धघाटन माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के हाथों किया गया। उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण किया जिसमे अध्यात्म को बेहतर तरीके से दर्शाया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल महोदया ने उपस्थिति जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन को बहुत ही सुखद बनाता है साथ ही हमें स्वस्थ रहने में मदद करता है। वर्तमान समय मे प्रत्येक इंसान को योग के महत्व को समझना जरुरी है। उन्होंने कहा कि योग का मतलब सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक योग है।इंसान तभी स्वस्थ्य रह सकता है जब वह शारीरिक एवं मानसिक रुप से भी स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने योग को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है।माननीय प्रधानमंत्री जी ने पूरे विश्व के लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया है। योग करने से हमारा मन शांत रहता है जिससे हमारी सोचने की ताकत दोगुनी बढ़ जाती है। 
उन्होंने लोगों से कहा कि प्रजापिता ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय का मुख्य सेंटर माउंट आबू में है, यह सेंटर 143 देशों में चल रहा है जिसमें करीब 9 लाख बहने पूरे दुनिया की अज्ञानता दूर करने के लिए दिन रात परिश्रम कर रही है। उनका एक छोटा सा नमूना हमें यहां झांकी में दिखाया गया। उन्होंने वहां मौजूद सभी जनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी, दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment