Wednesday 2 May 2018

दुमका 02 मई 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 247 
14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसान कल्याण दिवस के अवसर पर जामा प्रखंड के चयनित गांव आसनजोर में कृषक कल्याण कार्यषाला सह किसान मेला का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी के देखरेख में किया गया। इस अवसर पर कृषकों को सम्बोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस कार्यषाला का उद्देष्य कृषकों को खेती के बारे में जरूरी जानकारियाँ उपलब्ध कराना है। भारत कृषि पर निर्भर करने वाला देष है। यहां की आत्मा गांवों में बसती है। किसान जबतक समृद्ध नहीं होगा तबतक यह देष और राज्य समृद्ध नहीं हो सकता। किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। हर खेत तक पानी पहुंचे इसके लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है। विभिन्न योजनओं के माध्यम से किसान भाईयों की आय को दोगुना करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
इस दौरान जामा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यषाला में विभिन्न विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य निति, सफलता की कहानी किसानों की जुबानी, कृषि विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा किसान भाईयों के आय बढ़ाने की दिषा में मार्गदर्षन दिया गया। साथ ही बताया गया कि बहुत जल्द पशु स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन भी किया जायेगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में भी कृषकों को जानकारी दी गई।
इस दौरान कृषकों को बताया गया कि जागरूक बने। सरकार की योजनाओं का लाभ लें। बहुत जल्द नक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत का आयोजन जगह जगह पर किया जायेगा। ताकि किसानों को जागरूक किया जा सके। इस दौरान किसान कल्याण दिवस के अवसर पर दुमका जिला के सभी प्रखंडों में कृषक कल्याण कार्यषाला सह किसान मेला का आयोजन किया गया।
झारखण्ड काॅपरेटीव बैंक, दुमका शाखा के माध्यम से इस अवसर पर पर किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया तथा षिकारीपाड़ा प्रखंड के पांच प्रगतिषील कृषक भाईयों को सम्मानित किया गया।






No comments:

Post a Comment