Tuesday 22 May 2018

दुमका 22 मई 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 271 
राष्ट्रीय महिला आयोग के निदेष पर राज्य महिला आयोग द्वारा कानूनी जागरूकता संबंधित दो दिवसीय कार्यषाला का आयोजन इन्डोर स्टेडियम में किया गया। इस कार्यषाला में महिलाओं को कानूनी जानकारियाँ दी गई तथा उनके हक के बारे में भी उन्हें बताया गया। कार्यषाला का समापन मंगलवार को विधिवत रूप से किया गया। इसके उपरांत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी शरण के द्वारा केन्द्रीय कारा दुमका का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जेल में साफ सफाई तथा अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
प्रेस के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जेल मंे महिला कैदियों को सारी जरूरी सुविधायें दी जा रही हैं। महिला कैदी बिल्कुल सुरक्षित है। कौषल विकास के तहत महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सषक्त करना आवष्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ी मामलों पर आयोग खुद संज्ञान लेता है। आयोग आपके द्वार पहुंचकर महिला से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है। महिला सुरक्षित रहेंगी तभी समाज का विकास हो सकेगा। उन्होंने जेल के निरीक्षण के दौरान महिला कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना तथा संबंधित को उनकी समस्या दूर करने का निदेष दिया। उन्होंने कहा की दोषी बचे नहीं लेकिन किसी निर्दोष को सजा ना हो इसका ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिनांक 23 मई 2018 को झारखंड राज्य महिला आयोग के द्वारा परिसदन दुमका में पूर्वा0 11ः00 बजे से आॅपेन कोर्ट (खुली अदालत) का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दुमका, गोड्डा एवं जामताड़ा के पूर्व सेे दर्ज मामलों की सुनवाई की जायेगी। आयोग के द्वारा नये मामलों की भी सुनवाई की जायेगी। कोई भी पिड़ित महिला अपनी षिकायत आयोग के समक्ष रख सकती हैं। 

No comments:

Post a Comment