Monday 14 October 2019

दिनांक-10 अक्टूबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1795

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 31668 किसानों के बीच प्रथम किस्त की राशि के रूप में छः करोड तैतीस लाख छत्तीस हज़ार रुपये डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में हस्तांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उन्नत खेती में सहयोग प्रदान हेतु मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना अंतर्गत जिले के 61929 किसान के बीच 21 करोड 81 लाख 43 हज़ार 770 रुपए प्रथम किस्त के रूप में डीबीटी के माध्यम से हस्तानांतरित किया गया है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ रांची में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति महोदय द्वारा किया गया है। 11 अक्टूबर 2019 को इस संबंध में विशेष कार्यक्रम का आयोजन इनडोर स्टेडियम दुमका में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी उपस्थित रहेंगी। किसानों को संचालित योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान हेतु किसान सारथी रथ का परिभ्रमण कराया गया है। जिले के प्रत्येक पंचायतों में इस रथ का भ्रमण कराया गया ताकि किसानों को योजनाओं की जानकारी उनके पंचायत एवं ग्राम में ही प्रदान किया जा सके। इसके लिए 60 दिनों का रूट चार्ट तैयार किया गया था। इस रथ के साथ साथ सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी कर्मी एवं संबंधित पंचायत के किसान मित्र द्वारा भ्रमण किया गया। जिससे किसानों को कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त कराया गया है। 

No comments:

Post a Comment