Tuesday 1 October 2019

दिनांक-1 अक्टूबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1740

राजभवन में माननीया राज्यपाल श्रीमती दौपद्री मुर्मू ने जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ वार्ता की। कार्यक्रम में लोगों ने बिजली, पानी, आवास जैसी कई समस्याओं को राज्यपाल महोदया के समक्ष रखा। राज्यपाल महोदया ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त दुमका को निदेश दिया।उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर इनकी समस्याओं का निष्पादन किया जाए। माननीया राज्यपाल ने कहा कि इस वार्ता का मकसद संथाल परगना में सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आपको मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी प्राप्त करना है। गरीबों के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। इस दौरान उन्होंने धरमपुर से आये ग्रामीणों से पूछा कि आपको कृषि के क्षेत्र में बनाये गए योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। अगर नहीं मिल रहा है तो आप उसके लिए पहले जानकारी प्राप्त कर अवेदन दीजिये। राज्यपाल महोदया ने वार्ता में आयुष्मान भारत योजना से मिल रहे लाभ के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए उन्हें आगे आना होगा। घर के महिला एवं पुरूष दोनों मिलकर काम करेंगे, तो उनकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे पाएंगे। उन्होंने महिलाओं को जेएसएलपीएस से जुड़कर सिलाई, कढ़ाई, चटाई निर्माण आदि जैसे कार्य अपने आर्थिक विकास के लिए करें। करने को कहा। इस दौरान उन्होंने बाबूपुर गाँव की महिलाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वहां की महिलाएं सिलाई, कढ़ाई करके अपने जीवन को बेहतर बना रही हैं। राज्यपाल ने वार्ता में आई सर्फ ,साबुन, चटाई बनाने वाली संथाली महिलाओं के गुटु बाहा स्वयं सहायता समूह को जेएसएलपीएस से जोड़ने का निदेश दिया। मुसना पंचायत की मैने मुर्मू ने कहा कि हमे बहुत अच्छा लग रहा है कि राज्यपाल महोदया ने अपना कीमती समय निकाल कर हमसे बातचीत की, हमारी समस्याओं को सुना। हमें लगा ही नहीं कि वो राज्यपाल है हमसे साधारण व्यक्ति की तरह बात की। इसके लिए मैं उनको बहुत धन्यवाद देती हूं। 



No comments:

Post a Comment