Thursday 10 October 2019

दिनांक-10 अक्टूबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1793

ऑडियो/विडियो क्लिप के माध्यम से मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं सुकन्या योजना की जानकारी दी गई

सूचना जनसंपर्क विभाग दुमका द्वारा चलंत एलईडी वाहन 1 के माध्यम से  स्थानीय भाषा में ऑडियो/विडियो क्लिप दिखाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रखंड जरमुंडी, पंचायत दुधानी गांव दुधानी एवं प्रखंड जामा हाट जामा में  उपस्थित ग्रामीणों के बीच ऑडियो/विडियो क्लिप दिखाकर ग्रामीणों को बताया गया कि मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वहीं मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के बारे में बताया गया कि इसका उद्देश बेटियों की पढ़ाई पर आने वाले खर्च को आसानी से पूरा करना है।
इस योजनाओं को आर्थिक रुप से मजबूती मिल रही है। जच्चा एवं बच्चा दोनों के स्वास्थ को बल मिल रहा है। योजना से गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले बच्चे के जन्म के दौरान लाभ दिया जा रहा है जिसमें सीधे राशि उनके बैंक खाते में दी जा रही है। अब लाभार्थी को किसी भी बिचौलिओं के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है।


No comments:

Post a Comment