Saturday 30 January 2016

दुमका, दिनांक 30 जनवरी 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 042 

योजना बनाओं अभियान के तहत आज डाॅ0 लुईस मरांडी, समाज कल्याण मंत्री झारखण्ड दुमका प्रखंड के बड़तल्ली के गांदो ग्राम, आसनसोल के विसुबांध, केषियाबहाल के केषियाबहाल ग्राम पहूँची। योजना बनाओ अभियान से संबंधित विस्तृत जानगारी ग्रामीणों को दी। गांव के विकास हेतु क्या-क्या करना चाहिए और किस प्रकार उसपर कार्य करना चाहिए इसपर भी विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों द्वारा बनाये गये सामाजिक मानचित्रों को देखा। उन्होंने कहा की अपनी योजनाओं को आप खुद बनायें। आपके द्वारा बनाये गये योजनाओं पर सरकार अमल करेगी। उन्होंने ग्रामीणों के दुखःदर्द को भी सूना और उन्हें जागरूक करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठायें।
अभियान के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रवि प्रकाष एवं रिजुवान फारूखी, कनीय अभियंता विकास कुमार एवं राजेष मरांडी, बड़तल्ली आसानसोल एवं केषियाबहाल के मुखिया, पीपीटी मैम्बर एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।






दुमका, दिनांक 30 जनवरी 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 041 


आज झारखण्ड एक्सपोर्ट पाॅलिसी 2015, झारखण्ड फुड प्रोसेसिंग पाॅलिसी 2015, झारखण्ड फीड प्रोसेसिंग पाॅलिसी 2015 एवं झारखण्ड पार्क औद्योगिक नीति 2015 के प्रचार-प्रसार के लिए प्रमंडलस्तरीय कार्यशाला का आयोजन सूचना भवन सभागार में किया गया। 
मुख्य अतिथि उपायुक्त दुमका श्री राहुल कुमार सिन्हा ने उद्घाटन संबोधन में उद्यमियों को आगे बढ़चढ़कर भाग लेेने के लिए उत्साहित किया तथा सरकार द्वारा एम0एस0एम0ई0 पाॅलिसी के तहत उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त कहा कि फुड प्रोसेसिंग एवं फिड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की संताल परगना में अपार संभावना है इसपर उद्यामियों को उद्योग लगाना चाहिए जिससे अपने साथ-साथ आसपास के अन्य लोगों को रोजगार मुहैया हो सके।
उद्योग विभाग द्वारा सिंगल विन्डो सिस्टम के तहत उद्यमी आधार के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने के संबंध में भी जानकारी दी। श्री बी.एम.एल. दास कर्ण उप उद्योग निदेशक झारखण्ड रांची ने पावर प्वाईंट के माध्यम से सभी चारो पाॅलिसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा आॅनलाईन घर बैठे कैसे फाॅर्म भरा जाएगा और कैसे एम.एस.एमई. के तहत उद्योग लगाकर उद्योग विभाग का सहयोग एवं अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। कौन कौन सा उद्योग इस पाॅलिसी के तहत लगाया जा सकता है तथा किस उद्योग पर उद्योग विभाग द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इसपर चर्चा किया गया। 
उद्यमियों द्वारा बाबुपुर इनडस्ट्रीयल एरिया के विद्युत सबस्टेशन बना हुआ है लेकिन कायान्वित नहीं है उसका मुद्दा उठाया गया जिसके लिए उपायुक्त दुमका एवं उप उद्योग निदेषक झारखण्ड रांची के द्वारा इस समस्या के निदन के लिए आश्वासन दिया गया। 
कार्यशाला में संताल परगना के जिला के जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी एवं एल.डी.एम, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, चैम्बर आॅफ काॅमर्स के सचिव तथा विभिन्न जिलों के उद्यमी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि उपायुक्त दुमका श्री राहुल कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ से महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र के द्वारा स्वागत किया गया तथा एल.डी.एम का स्वागत श्री निर्मल कुमार उद्योग विस्तार पदाधिकारी के द्वारा किया गया। 
मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री सुधीर कुमार सिंह परियोजना पदाधिकारी द्वारा किया गया।




दुमका, दिनांक 30 जनवरी 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 040 

दुमका ने नम आँखों से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धाँजलि दी।
समाज कल्याण मंत्री डा लुईस मरांडी, आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, दुमका श्री एन के मिश्र, डी आई जी श्री देव बिहारी शर्मा एवं उपायुक्त, दुमका श्री राहुल कुमार सिन्हा तथा एसपी श्री विपुल शुक्ला ने भी मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी है। 
महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि पर उप विकास आयुक्त श्री चितरंजन कुमार तथा सभी अधिकारी एवं कर्मी,  क्षेत्रीय उप निदेशक श्री अजय नाथ झा सहित सूचना भवन दुमका के सभी कर्मियों ने भी बापू के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की।
होली चाईल्ड विद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रेस विज्ञप्ति कर बताया गया कि होलीचाईड विद्यालय, दुमका में प्रधानाध्यापिका सहित सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक मिनट का मौन रह कर बापू को श्रद्धांजलि देते हुये उनके बताए हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली गयी।
दुमका के अन्य विद्यालयों तथा महाविद्यालयों से भी श्रद्धाँजलि दिये जाने की मौखिक सूचना है।  





Friday 29 January 2016

दुमका, दिनांक 29 जनवरी 2016      प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 039 

राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2016 की तैयारियों के बावत आज महोत्सव के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री जीषान कमर तथा सांस्कृतिक एवं उद्घाटन-समापन के सचिव सह क्षेत्रीय उप निदेषक सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री अजय नाथ झा ने बैठक की तैयारियों के बाबत होने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। यह तय किया गया कि 15 फरवरी से 22 फरवरी के बीच होने वाले इस राजकीय महोत्सव का प्रचार प्रसार पूरे प्रमंडल तथा राज्य स्तर पर भी हो। दुमका जिला के सभी बीडीओ और सीओ अपने स्तर से प्रचार प्रसार सुनिष्चित करेंगे। जिला षिक्षा अधीक्षक को भी अपने संकूलों के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने हेतु अनुरोध किया जायेगा। 
इस वर्ष राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2016 में जनजातीय समरसता एवं सांस्कृतिक वैभव के प्रदर्षन पर विषेष जोर रहेगा।



Wednesday 27 January 2016

दुमका, दिनांक 27 जनवरी 2016  प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 038 

15 फरवरी से 22 फरवरी अर्थात माघ शुक्ल अष्टमी से माघ पूर्णिमा तक राजकीय हिजला मेला महोत्सव का आयोजन किया जायेग। मेला भव्यता और गरिमा के साथ मनाया जायेग। 
मेला के आयोजन का पूरे प्रमंडल स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पषु मेला का भी आयोजन होगा। विद्युत व्यवस्था पर खास ध्यान देते हुए चारो ओर प्रकाष की व्यवस्था रहेगी। विधि व्यवस्था पर भी पूरी नजर रहेगी। सभी विभाग अपने स्टाॅल में आकर्षक प्रदर्षनी लगायें। मेला में खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य आयोजन भव्यता से किये जायेंगे। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेला की सफलता के लिए सबों ने सुझाव दिये। विधायक नलिन सोरेन तथा पूर्व सांसद अभय कान्त प्रसाद ने भी अपने विचार रखे। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष सह जिला दण्डाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी जीषान कमर, उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, जिला परिषद अध्यक्षा जोयैष बेसरा नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष असीम मंडल, उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी षिवनारायण यादव, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी प्रितिलता मुर्मू, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, बामा यादव, राधेष्याम वर्मा, मनोज घोष, बी0बी0गुहा, गौर कान्त झा, उमा शंकर चैबे, दीपक झा, अनील मरांडी, राजकुमार उपाध्याय एवं हिजला मेला से जुड़े सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे।


दुमका, दिनांक 27 जनवरी 2016  प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 038 

15 फरवरी से 22 फरवरी अर्थात माघ शुक्ल अष्टमी से माघ पूर्णिमा तक राजकीय हिजला मेला महोत्सव का आयोजन किया जायेग। मेला भव्यता और गरिमा के साथ मनाया जायेग। 
मेला के आयोजन का पूरे प्रमंडल स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पषु मेला का भी आयोजन होगा। विद्युत व्यवस्था पर खास ध्यान देते हुए चारो ओर प्रकाष की व्यवस्था रहेगी। विधि व्यवस्था पर भी पूरी नजर रहेगी। सभी विभाग अपने स्टाॅल में आकर्षक प्रदर्षनी लगायें। मेला में खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य आयोजन भव्यता से किये जायेंगे। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेला की सफलता के लिए सबों ने सुझाव दिये। विधायक नलिन सोरेन तथा पूर्व सांसद अभय कान्त प्रसाद ने भी अपने विचार रखे। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष सह जिला दण्डाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी जीषान कमर, उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, जिला परिषद अध्यक्षा जोयैष बेसरा नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष असीम मंडल, उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी षिवनारायण यादव, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी प्रितिलता मुर्मू, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, बामा यादव, राधेष्याम वर्मा, मनोज घोष, बी0बी0गुहा, गौर कान्त झा, उमा शंकर चैबे, दीपक झा, अनील मरांडी, राजकुमार उपाध्याय एवं हिजला मेला से जुड़े सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे।


Monday 25 January 2016

नव निर्मित समाहरणालय भवन, दुमका में झण्डोत्तोलन करते उपायुक्त, दुमका श्री राहुल कुमार सिन्हा।



दुमका, दिनांक 26 जनवरी 2016        प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 037 

गणतंत्र दिवस 2016 के अवसर पर उप राजधानी दुमका के मुख्य समारोह स्थल (पुलिस लाईन) में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड, श्री रघुवर दास ने झण्डोत्तोलन किया एवं परेड की सलामी ली। परेड का विवरण इस प्रकार है:- फस्ट इन कमान्ड - पी0एस0 खेरवार, सेकेण्ड इन कमान्ड - जागेष्वर टोप्पनो, एस0एस0बी0 (सीमा सुरक्षा बल) एस0आई0 विनीत कुमार, आई0आर0बी0 (इंडियन रिजर्व बटालियन) एस0आई0 अमूल कुमार सिंह, जैप - 5 एस0आई0 छेदू महली, जैप - 9 एस0 आई0 अजय कुमार सिंह, पुलिस केन्द्र दुमका जिला बल प्रा0नि0प्र0 चुमनू धनवा, पाकुड़ जिला बल एस0आई0 ध्रुव कुमार तिवारी, गृह रक्षक दुमका एस0आई0 महेन्द्र कुमार, हजारी बाग बैण्ड बटेष्वर दास, $2 नेषनल स्कूल दुमका (एनसीसी) मेहित कुमार ठाकुर, $2 जिला स्कूल दुमका (एनसीसी) अजीत कुमार मिश्रा, सिदो कान्हु मुर्मू उच्च विद्यालय दुमका (एनसीसी) प्रिति कुमारी, $2 नेषनल स्कूल नितू कुमारी, $2 जिला मुख्यालय (स्काउट) रजनीश आनन्द, अनूसूचित जनजाति आवासिय बालिका उच्च विद्यालय कड़हरबिल दुमका (गाईड) सोनी मरांडी, $2 कन्या उच्च विद्यालय (गाईड) प्रिती शर्मा, संत टेरेसा उच्च विद्यालय दुमका (गाईड) रंजू हेम्ब्रम एवं जे0एच0 0 05बी0 8546 अग्निी शमन सेवा (फायर) वृव0 कलेष्वर पासवान परेड में शामिल थे। 
जिनमें से प्रथम आई0आर0बी0 (इंडियन रिजर्व बटालियन) एस0आई0 अमूल कुमार सिंह, द्वितीय एस0एस0बी0 (सीमा सुरक्षा बल) एस0आई0 विनीत कुमार एवं तृतीय स्थान पर सिदो कान्हु मुर्मू उच्च विद्यालय दुमका (एनसीसी) प्रिति कुमारी रहे।
सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा आकर्षक झाँकी भी निकाली गई। जनमें सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, उर्जा विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, सर्व षिक्षा अभियान, मत्स्य विभाग, कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, गव्य विकास विभाग एवं उद्योग विभाग सहित कुल झाँकियों की संख्या 12 रही। 
प्रथम पुरस्कार सर्व षिक्षा अभियान को, द्वितीय पुरस्कार पेय जल स्वच्छता विभाग एवं तृतीय पुरस्कार वन एवं पर्यावरण विभाग, दुमका को प्राप्त हुआ।
(माननीय मुख्यमंत्री के भाषण की स्कैन प्रति संलग्न)