Thursday 7 January 2016

दुमका, दिनांक 07 जनवरी 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 009 

विकास के लिए साझा प्रयास जरूरी....
-चितरंजन कुमार, उप विकास आयुक्त, दुमका

योजना बनाओ अभियान पर मीडिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए दुमका के उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार ने कहा कि विकास के लिए सबका साझा प्रयास आवष्यक है। मीडिया की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अभियान के प्रचार प्रसार तथा जागरूकता में मीडिया अहम् भूमिका का निर्वाह कर सकती है। मीडिया की विष्वसनीयता से विकास के लिए सरकार के ध्येय को सफलता मिलेगी। उप विकास आयुक्त ने विस्तार पूर्वक ग्राम स्तर पर तथा पंचायतस्तर पर ग्रामीणों की योजना बनाने में भागीदारी पर चर्चा कर मीडिया कर्मियों को जानकारी दी। उप विकास आयुक्त ने अभियान के प्रषिक्षण के सम्बन्ध में भी मीडिया को जानकारी दी। मनरेगा और श्रम बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण और महात्वाकांक्षी योजना है। चितरंजन कुमार ने कहा कि जनतांत्रिक व्यवस्था का सबसे बड़ा ध्येय जन भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर उन्हांेने मीडिया कर्मियों द्वारा मनरेगा तथा अन्य विषयों पर प्रष्नों का भी जवाब दिया। जिला ग्रामीण विकास के परियोजना पदाधिकारी चन्द्रषेखर पाण्डेय ने भी मीडिया कर्मियों को अभियान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का समन्वयन क्षेत्रीय उप निदेषक जनसम्पर्क संताल परगना प्रमंडल, दुमका ने किया।




No comments:

Post a Comment