Monday 25 January 2016

दुमका, दिनांक 25 जनवरी 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 036 


भारत बहुत ही अद्भुत देष है। हम बहुत भाग्यषाली हैं कि भारत देष में हमने जन्म लिया है। भारत के कण-कण मंे कला विद्यमान है। भारत के प्रति भारतीयों का जज्बा तथा विविधता हमारे देष की पहचान है। झारखण्ड की संस्कृति में देषभक्ति भरा हुआ है। यहाँ की संस्कृति गौरवषाली है। बच्चों में कला के प्रति रूझान देखकर मेरी दिनभर की थकान दूर हो गयी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यह बात गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुमका के इन्डोर स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के पष्चात कला की प्रस्तुति करने वाले बच्चों को आषीर्वचन देने के क्रम में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कला प्रस्तुत करने वाले प्रत्येक स्कूल के बच्चों को 10-10 हजार रू0 दिया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिस्पर्धा भी होनी चाहिए। अगले वर्ष से इस कार्यक्रम में प्रथम होने पर दो लाख, द्वितीय होने पर 1 लाख तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली कलादल को 50 हजार रू0 पुरस्कार स्वरूप दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य की विष्वप्रसिद्ध तीरंदाज दीपीका कुमारी तथा किसान साईमन उराँव को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान दिये जाने हेतु केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया।  मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आये सभी बच्चों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष सेवानिवृत होने वाली जेन्डर समन्वयक सिंहासिनी कुमारी को स्मृति चिन्ह एवं प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।    
इस अवसर पर $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दुमका की छात्राओं ने उनका पारंपरिक जनजातीय रीति से उनका भव्य स्वागत किया। तत्पष्चात देवघर के कत्थक नर्तक संजीव परिहस्थ एवं उनके साथियों ने कत्थक नृत्य, होली चाईल्ड, दुमका की छात्राओं ने वन्दे मातरम्, एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया की छात्राओं ने मरहबा, संत जोसेफ उच्च विद्यालय गुहियाजोरी के छात्रों ने दसांय नृत्य, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, दुमका की छात्राओं ने संदेषे आते हैं गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। झारखण्ड कला केन्द्र दुमका, कस्तुरबा गांधी बालिका अवासीय विद्यालय गोपीकान्दर, सिदो कान्हू हाई स्कूल दुमका, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीष्वर, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सरैयाहाट, तथा सेक्रेट हर्ट स्कूल, दुमका के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अंजुला मुर्मू तथा सुमिता सिंह ने किया। 
===============================================================
माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड श्री रघुवर दास के द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजभवन, दुमका में स्वतंत्रता सेनानियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों का बहुमूल्य योगदान है। उनके दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि हमें आप को सम्मानित करने का सौभाग्य हर वर्ष मिलता रहे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए लड़ी गई थी लेकिन आज भी हम सामाजिक विषमता से मुक्त नहीं हो पाए हैं इसलिए हमें इसके खिलाफ अभी भी संघर्षरत रहने की जरूरत है। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप समाज में व्याप्त विषमता को दूर कर देष शक्तिषाली राष्ट्र बनने की दिषा में अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने सवांददाता सम्मेलन को भी सम्बोधित किया तथा पत्रकारों को राज्य के विकास से संबंधित सरकार की नीतियों और उसके क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा ने किया।














No comments:

Post a Comment