Wednesday 16 December 2015

दुमका, दिनांक 16 दिसम्बर 2015 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 585 

न्यूनतम् समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर न बेचे धान...
- राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, दुमका
वर्ष 2015-16 के लिए धान अधिप्राप्त सुलभ तरीके से 16 लैम्पस के माध्यम से किया जायेगा। सरकार ने धान खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1410 रू0 रखा है। किसानों से प्रति हेक्टेयर अधिकतम 40 क्विंटल धान का क्रय किया जाएगा। उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा ने यह बात संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने बतलाया कि धान की खरीद 2010 के मार्च महीने तक चलेगी। तथा किसानों को उनके धान के मूल्य का भुगतान किया अकाउन्ट पेयी चेक/एन.एफ.टी. के माध्यम से ही किया जाएगा। उन्होंने किसानों से साफ सुथरा एवं सूखा हुआ धान अपने नजदीक के लैम्पस पर ले जाकर बेचने के साथ-साथ किसी भी कीमत पर अपना धान 1410 रूपये प्रति क्विंटल से कम मूल्य पर न बेचने की अपील की है।        


No comments:

Post a Comment