Thursday 31 December 2015

दुमका, दिनांक 31 दिसम्बर 2015 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 600 

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने उपस्थित कर्मियों एवं सेवा निवृत्त कर्मियों को अपने सम्बोधन में दीर्घायु होने की कामना करते हुए आगे भी अपने कार्यों के प्रति सजग एवं अनुषासित रहते हुए देष एवं जिला का नाम ऊंचा करने में अहम भूमिका निभाने का दायित्व सौंपा। 
ज्ञात हो कि दुमका समाहरणालय के कर्मी श्री दिवाकर मंडल, जयदेव महतो एवं रामलाल महतो तथा बन्दोबस्त कार्यालय के रामानन्द मिश्र शांति प्रसाद एवं सीता राम सोरेन की आज सेवा से सेवा निवृत हो गये। इस अवसर पर उपायुक्त, दुमका के समाहरणालय सभा कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर सेवा निवृत कर्मियों के साथ सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी नजारत उप समाहत्र्ता लक्ष्मीकांत झा लोकेष एवं कुन्दन कुमार झा ने सेवा निवृत्त कर्मियों के दीर्घायु होने की कामना करते हुए नव वर्ष की शुभकामनायें दी। 
इस अवसर पर आलोक कुमार गणेष टुडू, पुनम कुमारी, राकेष कुमार, सहायक मान कुमार, गणेष सिंह आदि उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment