Saturday 20 February 2016

दुमका, दिनांक 20 फरवरी 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 70 अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग झारखण्ड सरकार,मुख्य अभियंता रास बिहारी सिंह अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग झारखण्ड सरकार राजबाला वर्मा ने 21 फरवरी को माननीय मुख्य मंत्री झारखण्ड सरकार द्वारा शिलान्यास तथा लोकार्पण किये जाने वाले पथों का निरीक्षण् किया। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव ने गाँदी मैदान दुमका में मुख्यमंत्री की आगवानी के लिए बनाये गए पंडालों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मंत्री के आगवानी के लिए पंडाल में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था में और सुधार करने हेतु कई आवश्यक निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 310 करोड़ की रूपये की पथ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 600 करोड़ रूपये की पथ परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। जिन पथों का 21 फरवरी को लोकार्पण किया जाएगा उसमें पत्ताबाड़ी-मसानजोर पथ, शिवपहाड़ चैक-गिधनी पहाड़ी-सगरभंगा- गोबरधना-चैदनी चैक धनबाड़ी-झिलीमिली-शहरजोरी हटिया पथ, दोंदिया-गांदो गुजिसेमल पथ, रानीबहाल-महेशखाला पथ, सुड़ीचुआॅ-मलूटी पथ, काठीकुण्ड-शिकारीपाड़ा पथ, बुटबेरिया-मुर्गाबनी पश्चिम बंगाल सीमा पथ, ठाढ़ीमोड़-कनहेरा-बन्दरजोरी-सिन्दुरिया पथ, रामगढ़-हॅसडीहा पथ, अम्बाझरी मंगपुरी-झीलमीली-ढ़ाका-करमाटांड पथ प्रमुख हैं। जिन पथ परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा उसमें दुमका रिंग रोड, आसनसोल-चकलता पथ चैड़ीकरण एवं सुदढ़ीकरण, मुड़ाबहाल- मकरमपुर, श्री अमड़ान् गोलपुर एवं सिधो कान्हू विश्व विधालय लिंक पथ, दुमका-मसलिया-कुंडहित नाला-पथ, दुमका-हंसडीहा बिहार सीमा पथ प्रमुख हैं। निरीक्षण के दौरान साथ में मुख्य अभियंता रास बिहारी सिंह, उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिंहा, उपनिदेशक जनसम्पर्क अजय नाथ झा तथा कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल सहित अन्य अधिकारी उपस्थिती थे।

No comments:

Post a Comment