Thursday 25 February 2016

दुमका, दिनांक 25 फरवरी 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 084 

राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2016 में विभिन्न विभागों की प्रदर्षनियाँ लगाई गई है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, कृषि विभाग एवं स्वास्थ विभाग का प्रदर्षनी बरबस लोगों को आकर्षित करता है।
जनसम्पर्क विभाग के प्रदर्षनी पंडाल में जनजातीय संस्कृति से जुड़ी कई चित्रें लगाई गई हैं। जिसमें जनजातीय रीति रिवाज, शादी ब्याह आदि को बखूबी दर्षया गया है। इसके साथ ही प्रदर्षनी पंडाल में दुमका, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ एवं जामताड़ा जिले के विभिन्न धार्मिक एवं पुरातात्विक भवन अवषेषों को भी बखूबी दर्षाया गया है। पंडाल में गत वर्ष के तमाम खास अवसरों पर लिये गये चित्रों को भी दर्षाया गया है।
स्वास्थ विभाग के प्रदर्षनी पंडाल में चलन्त चिकित्सा वाहन, यक्ष्मा रोग, जापानी इंसेफिलाइटिस, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियन्त्रण कार्यक्रम, कुष्ठ रोग, परिवार नियोजन आदि के बारे में आने वाले दर्षकों को जनकारी दी जाती है। इसके अलावा मेला में आने वाले दर्षकों को छोटी मोटी बीमारियों यथा सर्दी, बुखार, जुकाम आदि से सम्बन्धित दवायें भी मुफ्त वितरित की जा रही है।
कृषि विभाग के प्रदर्षनी पंडाल में विभिन्न प्रकार की सब्जियों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। विभिन्न किसानों के नामों के साथ पहले-दूसरे स्थान पर चयनित कद्दू, गोभी, गाजर, टमाटर, आलू, बंधा गोभी, मूली आदि आकार के आधार पर पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आँके गये हैं। प्रदर्षनी में किसानों को विभिन्न प्रकार के उन्नत बीजों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के रासायनिक तथा आर्गेनिक उर्वरकों के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रदर्षनी में कृषि उपकरणों को भी प्रदर्षित किया गया है।


No comments:

Post a Comment