Friday 5 February 2016

दुमका, दिनांक 05 फरवरी 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 047 

आज जिला बैडमिन्टन एसोसियेसन के तत्वावधान में झारखण्ड स्टेट प्राईज मनी बैडमिन्टन चेम्पियनषिप 2016 का शुभारम्भ दुमका जिला के इन्डोर स्टेडियम में समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता मंे 13 जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
इस उपलक्ष मंे माननीया मंत्री ने अपने सम्बोधन में झारखण्ड राज्य बैडमिन्टन चेम्पियनषिप में संलग्न सभी आयोजकांे एवं खिलाडि़यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने इस संदर्भ में बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत किये बिना उसका प्रतिफल नहीं मिलता है। जैसे पौधा धीरे-धीरे विषाल वृक्ष का रूप लेकर फल देता है वैसे ही छोटा चेम्पियनषिप भी भव्य टूर्नामेंट का रूप ले लेता है। उन्होंने यह भी बतलाया कि खेल सबको प्रिय होता है। जिससे सभी प्रकार के भेद भाव एवं विविधतायें दूर होते हैं। साथ ही यह खिलाडि़यों मंे परिपक्वता प्रदान करती है। महेन्द्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि खेल में अपार संभावनायें हैं एवं झारखण्ड भी इसमें पीछे नहीं है। 
उन्होंने यह भी बताया कि खेल के माध्यम से आगे बढ़ा जा सकता है। पहली बार सरकार खेल विष्वविद्यालय की स्थापना करने को कृतसंकल्प है। जिसमें राज्य के 50 प्रतिषत खिलाडि़यों का नामांकन तथा 50 प्रतिषत स्थानों पर अन्य राज्यों के खिलाडि़यों का नामांकन सुनिष्चित है। सरकार ने अवसर के द्वार खोल दी है। सिर्फ खिलाडि़यों को प्रवेष लेने की आवष्यकता है। 
उन्होंने कहा कि खेल जगत में तकनीकी जानकारी बहुत जरूरी है। क्योकि खिलाड़ी लोग तकनीकी जानकारी के बदौलत अग्रणी हो सकते हैं। इससे पूर्व ऐसी सुविधा नहीं थी। निःसंदेह मेहनत का फल मीठा होता है। 
पुलिस उप महानिरीक्षक संताल परगना प्रमंडल, दुमका श्री देव बिहारी शर्मा, ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाडि़यों के जज्बे से अनुभवी खिलाडि़यों को भी पछाड़ा जा सकता है। अतः खिलाडि़यों में जज्बा का अभाव नहीं होना चाहिए। 
उप विकास आयुक्त, दुमका श्री चितरंजन कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि रांची की तरह यहाँ भी राज्य स्तरीय खेल कार्यक्रम बहुत जरूरी है क्योंकि जीविकोपार्जन के साथ-साथ खेल की भी अहम् भूमिका होती है। षिक्षा के अनुरूप ही खेल कार्यक्रम का कैलेण्डर बनना चाहिए। पुरस्कार संबंधी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि 25-25 हजार के नकद पुरस्कार के साथ विजेता को 15 हजार एवं उप विजेता को 10 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जायेंगे। 
इस उद्घाटन सत्र में समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी, पुलिस उप महानिरीक्षक संताल परगना प्रमंडल दुमका श्री देव बिहारी शर्मा, उप विकास आयुक्त श्री चितरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री जिषान कमर, आईएएस प्रषिक्षु भोर सिंह यादव, आईडीबीआई के प्रायोजक के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक, खिलाड़ीगण, छात्रायें एवं षिक्षक आदि मौजूद थे।








No comments:

Post a Comment