Friday 4 November 2016

दुमका, 04 नवम्बर 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 645 
दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक राजकीय पुस्तकालय में आहुत की गई। बैठक में उपायुक्त दुमका द्वारा वित्तीय आय व्यय, 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण का कार्य लगभग पूर्ण एवं पोषण सखी के चयन एवं आधार सिडिंग की समीक्षा की गई। विषेष रूप से जिन परियोजनाओं के द्वारा आरआरएस के माध्यम से आॅन लाईन ए.डबल्यू.एम.पी.आर. एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा दैनिक अनुश्रवण के तहत एस.एम.एस. नहीं किया जा रहा है। उस पर उपायुक्त दुमका द्वारा असंतोष प्रकट किया गया। निदेष दिया गया कि जिन परियोजनाओं में आॅन लाईन ए.डबल्यू.एम.पी.आर. की इन्ट्री नही की गई है तथा सेविकाओं के द्वारा दैनिक अनुश्रवण के तहत एस.एम.एस. नहीं किया जा रहा है इसे प्राथमिकता देेते हुए कार्य करने का निर्देष बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को दिया गया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देष दिया गया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ वी.एच.एन.डी. दिवस पर संयुक्त निरीक्षण कर निरीक्षण टिप्पणी उपायुक्त दुमका को भेजने हेतु निदेषित किया गया। सभी सीडीपीओ को दैनिक अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम प्रतिमाह देने हेतु निदेष दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि संथागत प्रसव शतप्रतिष स्वास्थ्य केन्द्रों में ही कराना सुनिष्चित किया जाय तथा टिकाकरण का कार्य में भी सुधार लाते हुए शतप्रतिषत टिकाकरण सुनिष्चित किया जाय। लिंगानुपात का सर्वे कराने हेतु सिविल सर्जन को निदेष दिया गया। सभी प्रभारी को स्वास्थ्य षिविर में असाध्य रोगों का चयन कर उपचार सुनिष्चित किया जाय। कुपोषण उपचार केन्द्रांे में बच्चों को लाने हेतु प्रखंड चिकित्सा प्रभारी एवं सीडीपीओ को संयुक्त निरीक्षण कर संख्या बढ़ाने हेतु निदेष दिया गया।        
बैठक में उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा के अलावा सिविल सर्जन दुमका विनोद कुमार साहा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दुमका राकेष आनन्द, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment