Thursday 3 November 2016

दुमका, 03 नवम्बर 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 643 
दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आपूर्ति विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग एवं धान प्राप्ति से संबंधित समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को यह निदेष दिया गया कि जल्द से जल्द उपभोक्ताओं का आधार सिडिंग किया जाय। माह नवम्बर 2016 से ईपोस मषीन से खाद्यन्न का वितरण करने का भी निदेष दिया गया। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जल्द से जल्द सफेद कार्ड का सत्यापन करने का निदेष दिया गया। 
उपायुक्त ने कहा कि सुखाड़ राहत के तहत स्वीकृत सूची का अविलम्ब भगुतान करते हुए अवषेष राषि का प्रत्यार्पण शीर्ष में चलान द्वारा जमा कर दिया जाय। इस कार्य में विलम्ब नहीं किया जाय।     
उपायुक्त ने कहा कि वैसे किसान जिन्हें धान की बिक्री करना है वे प्रपत्र में अपना निबंधन अवष्य करायें अन्यथा जो किसान निबंधित नहीं रहेंगे उनकी धान की खारीदारी नहीं की जायेगी। निबंधन हेतु प्रपत्र सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, सहायक तकनिकी प्रबंधक, प्रखंड तकनिकी प्रबंधक एवं कृषक मित्र के पास उपलब्ध है। इस बार धान की खरीददारी नेकोप द्वारा की जायेगी।  
बैठक में दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी जीषान कमर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी राकेष कुमार सिंह, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।   


No comments:

Post a Comment