Saturday 4 July 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 164 दिनांक - 04/07/2015

सूचना भवन, दुमका का पुस्तकालय मो○सईद डिजीटल लाईब्रेरी बनेगा।
- उपायुक्त, दुमका, श्री राहुल कुमार सिन्हा
दुमका दिनांक 04 जुलाई 2015,
दुमका में कल संध्या वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी मो. सईद का इंतकाल हो गया। दुमका के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी मो○ सईद का निधन से आजादी के आंदोलन से आज को जोड़ने वाली कड़ी टूट गई है। दुमका ने एक महत्वपूर्ण अभिवावक खो दिया है। जिला के सिविल एस.डी.ओ श्री सुधीर कुमार तथा डी.एस.पी ने कल देर रात्रि शासन और प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि दी है।
उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सूचना भवन, दुमका के पुस्तकालय को डिजीटल पुस्तकालय बनाने की योजना है। यह पुस्तकालय दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी मो. सईद डिजीटल लाईब्रेरी के नाम से जाना जाएगा।
क्षेत्रीय उपनिदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा ने कहा कि भारतीयता और गरीबपरस्ता के हिमायती स्वतंत्रता सेनानी मो0 सईद को हम अपनी स्मृतियों में बनाए रखें। हम आप सब केवल अपने लिए ना सोचें.... भारतपरस्त और गरीबपरस्त बनें।


No comments:

Post a Comment