Monday 17 May 2021

दिनांक- 17 मई 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0483

वाहन चेकिंग अभियान चलाकर गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूल किया गया

===========================

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम हेतु स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 99 वाहन चालकों से 20850 रुपया जुर्माना वसूला गया।अभियान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाया गया।राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर थाना, मुफस्सिल थाना व मसानजोर थाना पुलिस की सहयोग से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।कोविड नियमों के उलंघन के आरोप में 99 चालकों से जुर्माना वसूला गया और अंतिम बार चेतावनी देकर छोड़ा गया।


साथ ही जामा प्रखंड क्षेत्र के महारो और कैराबनी चेकपोस्ट पर रविवार को ई पासएवं मास्क नहीं रहने पर 32लोंगो से जुर्माना की वसूली की गई।प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि बिना ई पासएवं मास्क नहीं पहनने के एवज में 32 दो पहिया और चार पहिया वाहनों से 3150 रुपये जुर्माना वसूल किया गया और सभी को हिदायत दी गई है कि घर पर ही रहें।


वहीं शिकारीपाड़ा प्रखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह पंचायत सचिव सूरज कुमार नेतृत्व में अभियान चलाया गया।इस दौरान दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क पर पत्ताबाड़ी, बरमसिया आदि जगहों पर  सरकार द्वारा घोषित गाइड लाइन उल्लंघन करने वाले व बिना मास्क वाले वाहन चालकों से 3100 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

No comments:

Post a Comment