Wednesday 9 November 2022

दिनांक- 01 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1311

 दिनांक- 01 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1311


02 नवंबर 2022 को राजकीय पुस्तकालय, दुमका में आयोजित होने वाले रेव. पी.ओ. बोडिंग मेमोरियल संथाली साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने उपस्थित सभी प्रतिनियुक्ति अधिकारियों तथा वॉलिंटियर्स को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। कल बुधवार 02 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी। जिसमे सत्रवार सभी माननीय अतिथियों द्वारा इतिहास, साहित्य, पुरानी यादों और सीखने की कई बातें बताई जाएगी। संथाली साहित्य उत्सव में प्रदर्शनी भी लगाए जाएंगे जिसमे किताबों के महत्व के बारे में बताया जायेगा।साहित्य महोत्सव में संथाली भाषा के जानकार, साहित्यकार, लेखक एवं कवि के माध्यम से उनके विचारों एवं संथाली भाषा के प्रभाव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा प्रस्तुत करेंगे। 


बैठक में उप विकास आयुक्त सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।







No comments:

Post a Comment