Wednesday 9 November 2022

दिनांक- 03 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1318

 दिनांक- 03 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1318


उपायुक्त सह अध्यक्ष आत्मा, दुमका के निदेश पर जामा प्रखंड के रांगा गांव में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में परियोजना निदेशक डॉक्टर दिवेश कुमार सिंह ने रबी फसलों में लगने बाला कीट_व्याधि के बारे में विस्तार से बताते हुए विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। डॉक्टर शैलेंद्र मोहन, वैज्ञानिक जेड ए आर एस, दुमका ने उपस्थित किसानों को मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्व एवम पौध में इसकी आवश्यकता के बारे में बताया गया। बीटीएम श्याम सुंदर सिंह ने किसानों को वीडिसाइड के बारे में बताया। कब और कैसे इसका प्रयोग किया जाता है इसके बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा एटीएम पियूष, बंटी कुमारी भी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment