Wednesday 23 November 2022

दिनांक- 22 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1358

 दिनांक- 22 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1358


उप विकास आयुक्त ने आज मंगलवार को जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत का भ्रमण कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। 

 उप विकास आयुक्त ने सरसाबाद पंचायत के ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में ही लोगों से जुड़ने तथा उनके समस्याओं को निराकरण किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए पेंशन, राशन, आवास योजना तथा सरकार के अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी ली। इस दौरान प्रखंड के पदाधिकारियों से उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, पेंशन, राशन वितरण, आवास निर्माण के अधतन स्थिति की जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। मौके पर  प्रखंड विकास पदाधिकारी जामा तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे





No comments:

Post a Comment