Wednesday 16 November 2022

दिनांक- 15 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1346

 दिनांक- 15 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1346


धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जयंती व झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को इंडोर स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री बसंत सोरेन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री बसंत सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जोयस बेसरा, पुलिस उप महानिरीक्षक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, बार काउंसिल के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री बसंत सोरेन ने जिलेवासियों को भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती एवं राज्योत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का इतिहास हम लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। हर एक व्यक्ति को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कुछ ही वीर निकलते हैं जो इतिहास बनाते हैं और उनके इतिहास को हम पढ़ने और समझने का काम करते हैं। लेकिन समझने से नहीं होगा उनकी भावनाओं को, उनके द्वारा किए गए कार्यों को हम कितना अपने अंदर महसूस करते हैं यह समझने की आवश्यकता है। हम भी बिरसामुंडा बन सकते हैं एकदृढ़ता होनी चाहिए। हम पूरे झारखंड के बिरसा मुंडा नहीं बन सकते लेकिन चार घर के लिए बिरसा मुंडा बन सकते हैं। कम से कम चार घर के लिए बिरसा मुंडा बनना होगा। आप सभी देख रहे है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से कितने लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया है। ब्लॉक और जिला के अधिकारी पंचायत स्तर पर आपके मूलभूत सुविधाओं को आपकी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे है तथा योग्य को योजनाओं का लाभ भी दे रहे है। यहां के पदाधिकारियों को मेरी ओर से धन्यवाद है कि वह जी जान से लग गए आपके आवेदनों को आपकी परेशानियों को निष्पादित कर रहे हैं। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लगभग 40000 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 20000 से अधिक आवेदनों को निष्पादित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न योजनाओं के सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। लोगों को रोजगार, स्वरोजगार मिल रहा है।किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है। राज्य का निरंतर विकास हो रहा है। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्षा जोयस बेसरा ने दुमका जिले के समस्त लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत खुशी का दिन है। जब यह झारखंड राज्य बिहार कहलाता था तब मैं भी मौजूद थी। मैंने भी आदरणीय बिरसा मुंडा के पथ पर चलने वाले क्रांतिकारियों के साथ काम किया है। भगवान बिरसा मुंडा ने सभी क्रांतिकारियों को रास्ता दिखाया। सभी ने मिलकर इस आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इससे पूर्व झारखंड की स्थिति आर्थिक रूप से मजबूत नहीं थी, अज्ञानता थी लोगों में और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली के क्षेत्र में उपलब्धि भी नहीं थी। उस आंदोलन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मेरा भी सहयोग था। आंदोलन के लिए लड़ रहे सिपाहियों के लिए मैं भोजन तैयार करती थी। रात के समय जब वे थके हारे घर आते थे तब उन्हें भोजन कराती थी। यहां उपस्थित आदरणीय विजय कुमार सिंह ने भी बहुत बड़ा योगदान दिया है,बहुत प्रयासरत थे। आज का दिन मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है। झारखंडवासी इस बलिदान को महसूस कर सकते हैं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि झारखंड के विकास में अपना योगदान दें, जागरूक बने अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति अग्रसर करें।

इसी क्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी बात रखी। 


कार्यक्रम में लाभुकों के बीच सरकार की योजनाओं के लगभग 20 करोड़ के परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। 
















No comments:

Post a Comment