Wednesday 9 November 2022

दिनांक- 08 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1332

 दिनांक- 08 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1332


जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण,2023 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से लेकर हटाने तक का कार्य किया जाएगा। 

निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 9 नवंबर 2022 से प्रारंभ होगा। 9 नवंबर को ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन किया जाएगा। 8 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 26 दिसंबर तक किया जाएगा। 


फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को किया जाएगा। बीएलओ घर-घर सत्यापन का कार्य करेंगे। नया मतदाता बनने के लिए फॉर्म 6 भरना होगा।  12,13,19, एवं 20 नवंबर 2022 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ द्वारा आश्रयहीन, घुमंतू बंधुआ-मजदूरों, दिव्यांग आदि व्यक्तियों का पात्रता के अनुसार मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। 


मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के तिथि 9 नवम्बर 2022 को पूर्वाह्न 7:00 बजे साइकिल रैली जिसका Theme "Pedal for Participative Election" आयोजित किया गया है। साइकिल रैली डीसी क्लब चौक से लखीकुण्डी वाटरपार्क तक निर्धारित है।  

उपायुक्त ने कहा कि 10 नवंबर 2022 से राजकीय पुस्तकालय,दुमका में सुबह 8:00 बजे से  मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। मतदाता अपना आवेदन https://voterportal.eci.gov.in एवं Voter Helpline App या https://www.nvsp.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन भी कर सकते है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु Toll Free No. 1950 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है। 


उन्होंने कहा कि  9 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक सभी शहरी क्षेत्र के अपार्टमेंट एवं कॉलोनी में बीएलओ द्वारा पात्रता के अनुसार मतदाता सूची में शामिल किया। 16 नवंबर से 22 नवंबर 2022 तक सभी प्लस टू स्कूल एवं 23 नवंबर से 29 नवंबर तक सभी विश्वविद्यालयों में विशेष रजिस्ट्रेशन कैंप चलाया जाएगा।



No comments:

Post a Comment